Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

छत्तीसगढ़ में अपने उद्योगों का विस्तार करें चंडीगढ़ के उद्योगपति:लखमा

Updated on Thursday, September 30, 2021 19:12 PM IST

चंडीगढ़। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने चंडीगढ़, हरियाणा तथा पंजाब के उद्योगपतियों को आहवान किया है कि वह छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश करते हुए अपने उद्योगों का विस्तार करें वहां की सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी।
लखमा पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित इंटरैक्टिव सत्र को संबोधित कर रहे थे। जिसका मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कारोबारी संभावनाओं को बढ़ावा देते हुए निवेश के अवसरों को मजबूत करना है।इस अवसर पर पीएचडी चैंबर में चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन मधु सूदन विज ने कवासी लखमा को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के आर्थिक परिस्थितयों से अवगत करवाया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से छत्तीसगढ़ राज्य से प्रोसेस्ड कच्चे माल की खरीद के लिये क्षेत्र के निर्माताओं के लिये सहयोग के अवसरों के संबंध में ओर अधिक सांझदारी की जानकारी का अनुरोध किया।
लखमा ने प्रदेश के उद्योगिक प्रोफाइल पर प्रकाश डालते हुए बताते हुए छत्तीसगढ़ की आर्थिक विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आर्थिक विकास पर स्पष्ट ध्यान देने के साथ छत्तीसगढ़ उद्योगिक नीति 2019-24 से भी अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रोनिक्स और इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, इथेनॉल, रत्न और आभूषण, वन्य उत्पाद प्रदेश के प्राथमिकता वाले सेक्टर हैं। उन्होंने उद्योग के प्रतिनिधियों से वायदा किया कि उनकी सरकार निवेशकों को प्राकृतिक संसाधन, अतिरिक्त बिजली और व्यापार को सरल बनाने के प्रावधान पेश करेगी। 
छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमेटिड के प्रबंध निदेशक पी अरूण प्रसाद (आईएफएस) ने उद्योग के प्रतिनिधियों से निवेश के अवसरों को साझा किया और राज्य में प्र्याप्त भूमि उपलब्धता से अवगत करवाया। उन्होंने रायपुर में आगामी क्षेत्र और उद्योग के लिये सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी परियोजनाओं में तकनौलजी इनोवेशन हब, मेडिकल डिवाइस पार्क, इलैक्ट्रोनिक डिवाइस पार्क, जेम्स एंड ज्वैलरी हब और फूड प्रोसेसिंग हब शामिल हैं। इस दिशा में उन्होंने चंडीगढ़ व आसपास क्षेत्र के उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश का न्यौता दिया। 
इस अवसर पर बोलते हुए सुव्रत खन्ना ने छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री सहित समूचे प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ के उद्योगपति अपने कारोबार के विस्तार के संभावनाओं का पता लगाने के लिये छत्तीसगढ़ में आयोजित किये जा रहे ग्लोबल इनवैस्टर मीट का दौरा करेंगे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X