Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मनरेगा से सुधरेंगे प्रदेश के ग्रामीण स्टेडियम:दुष्यंत चौटाला

Updated on Wednesday, September 29, 2021 19:28 PM IST


चंडीगढ़, 29 सितम्बर । हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र में स्टेडियम का रख-रखाव व वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के विकास एवं पंचायत विभाग ने भी खेल विभाग के साथ मिल आगे बढकऱ तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक जिला के एक-एक ग्रामीण खेल स्टेडियम को मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों से आगामी एक माह में मॉडल के तौर पर सुदृढ़ एवं सुंदर बनाया जाएगा। जो भी मॉडल सर्वश्रेष्ठï होगा, उसके अनुसार पूरे राज्य के ग्रामीण स्टेडियमों को तैयार किया जाएगा।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को चंडीगढ़ में विकास एवं पंचायत विभाग तथा खेल एवं युवा मामले विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। डिप्टी सीएम ने हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र में खिलाडिय़ों के लिए संसाधन मुहैया करवाने तथा सरकार द्वारा पहले से बनाए गए राजीव गांधी खेल परिसरों को मैंटेन कर सकारात्मक माहौल बनाने के लिए विकास एवं पंचायत विभाग तथा खेल एवं युवा मामले विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी।
उन्होंने कहा कि ओलंपिक से लेकर पैरा-ओलंपिक खेलों तक हरियाणा के खिलाडिय़ों ने देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है, इनमें ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडिय़ों की संख्या अधिक है। गांव में सुविधाएं न मिलने के कारण उनको शहरों का रूख करना पड़ता है।  उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की मनरेगा योजना के तहत अब 282 कार्य करवाए जा सकते हैं जिनमें खेल के मैदान को समतल करना, घास लगाना जैसे कई कार्य ऐसे हैं जिनसे स्टेडियमों के सौंदर्यकरण व रख-रखाव के कार्य हो सकते हैं।

 

Readers' Comments
J P Singla 6/6/2023 9:42:46 AM

This type of stupid decision will compell the child to adopt the business of his father.

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X