Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में भारत बंद को मिला जुला असर

Updated on Monday, September 27, 2021 21:42 PM IST


चंडीगढ़, 27 सितम्बर। कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर किए गए भारत बंद को प्रदेश में मिला जुला समर्थन मिला है। बंद के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। एनसीआर के कुछ जिलों में जहां बंद का कोई खास असर नहीं दिखा वहीं मध्य हरियाणा के जिलों में बंद के दौरान आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा।
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को भारत बंद का आहवान किया गया था। जिसके चलते आज सुबह छह बजे से ही आंदोलनकारी सडक़ों पर थे और लोग घरों में बंद थे। प्रदेश में सुबह 11 बजे तक लगभग सभी जिलों में पूर्ण बंद का समाचार है। आंदोलनकारियों ने आपाकालीन सेवाओं को छोडक़र किसी भी वाहन को आगे नहीं बढऩे दिया।
बस अड्डों से हरियाणा, उत्तराखंड तथा राजस्थान के लिए निकली यात्रियों से भरी बसें दिन भर सडक़ों पर ही खड़ी रही। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्रबंध करने का दावा किया गया था लेकिन सडक़ों पर बैठे आंदोलनकारियों ने किसी को आगे नहीं बढऩे दिया।
अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर तथा कैथल जिलों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। अंबाला में जहां पांच रेलगाडिय़ों को पूर्णतय रद्द कर दिया गया वहीं आठ रेलगाडिय़ां अपने निर्धारित समय से आठ से नौ घंटे देरी से चली। यमुनानगर में तो किसान रेल की पटरियों पर लेट गए जिससे रेलगाडिय़ों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ गया।
ऐसा ही घटनाक्रम सोनीपत में भी रहा। सोनीपत में भी किसानों ने मालगाड़ी को बीच रास्ते में रोक दिया। रेलवे के अधिकारी किसी अप्रिय घटना का हवाला देकर किसानों को गाड़ी यार्ड तक पहुंचाने के लिए मना रहे थे लेकिन किसान नहीं माने। जिसके चलते दिल्ली से चली यात्री गाडिय़ों को इमरजेंसी का हवाला देकर बीच में ही रोक दिया गया।
हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहबाद तथा भिवानी आदि जिलों में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जहां किसानों के समर्थन में आए बार एसोसिएशन पदाधिकारियों, व्यापारियों ने भी बंद में भाग लिया। एनसीआर के जिले गुरुग्राम, पलवल तथा फरीदाबाद में बंद का ज्यादा असर नहीं था। यहां सामान्य की भांति दुकानें खुली रही और लोगों का सडक़ों पर आवागमन जारी रहा।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X