Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा कैथल के सुल्तान की मौत, पशु मेले में 21 करोड़ रुपये लगी थी कीमत

Updated on Sunday, September 26, 2021 23:43 PM IST




कैथल, 25 सितंबर। हरियाणा के कैथल जिले के बुढ़ाखेड़ा गांव के सुल्तान झोटे का नाम प्रदेश में ही नहीं बल्कि पुरे देश में जाना जाता था, था हम इसलिए कह रहे क्योंकी सुल्तान अब हमारे बीच नहीं रहा। कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। कैथल केबुढ़ाखेड़ा गांव के सुल्तान ने कैथल का ही नहीं,बल्कि पूरे देश में हरियाणा का नाम रोशन किया था।
आपने सुल्तान मूवी वाले सुल्तान पहलवान को तो फिल्मों में देखा ही होगा,लेकिन हरियाणा में एक ओर सुल्तान था। ऐसा इसलिए बोल रहे हैं कि आज वो इस दुनिया में नहीं है। सुल्तान के सीमन से लाखों की कमाई होती थी। सुल्तान सालभर में 30 हजार सीमेन की डोज देता था, जो लाखों रुपये में बिकती थी। सुल्तान वर्ष 2013 में हुई राष्ट्रीय पशु सौंदर्य प्रतियोगिता में झज्जर, करनाल और हिसार में राष्ट्रीय विजेता भी रह चुका था। राजस्थान के पुष्कर मेले में एक पशु प्रेमी ने सुल्तान की कीमत 21 करोड़ रुपए लगाई थी, लेकिन नरेश ने कहा कि सुल्तान उसका बेटा है और बेटों की कोई कीमत नहीं हुआ करती। नरेश व उसके भाई सुलतान की देखभाल अपने बेटे की तरह ही करते थे।

सुल्तान के शौक किसी राजा महाराजा से कम नहीं थे,सुल्तान की खुराक सुनकर चौंक जाएंगे आप
सुल्तान रोजाना शाम को 100 मिलीग्राम स्कॉच पीता था। हर रोज अलग-अलग ब्रांड का स्कॉच दिया जाता था। भैंसा का मंगलवार को ड्राई डे होता है, यानी इस दिन वह शराब नहीं पीता था सुल्तान रविवार को टीचर्स, सोमवार को ब्लैक डॉग, बुधवार को 100 पाइपर, गुरुवार को बेलेनटाइन, शनिवार को ब्लेक लेबल या शिवास रिगल पीता था। रोजाना 10 किलो दाना और इतना ही दूध दिया जाता था। रोजाना करीब 35 किलो हरा और सूखा चारा,सुल्तान सेब और गाजर भी खाता था। सर्दियों में 15 किलो सेब और गर्मियों में 20 किलो गाजर खिलाया जाता था। रोजाना करीब 2500 रुपए का चारा सुल्तान को दिया जाता था।

सुल्तान जैसा, ना कोई था और ना शायद कोई होगा
मालिक नरेश का कहना है कि सुल्तान जैसा, ना कोई था और ना शायद कोई होगा उसी के वजह से आज पूरे उत्तरी हरियाणा में लोग हमें जानते हैं। मालिक नरेश ने सुल्तान को बचपन से पाला है। उसको अपने बच्चे की तरह लाड-दुलार दिया, लेकिन आज उसके चले जाने के बाद परिवार में एक कमी सी महसूस हो रही है। खाली खूंटा नरेश को दुखी करता है हर वक्त बस उसकी तस्वीर को निहारते रहते हैं। उसके अवार्ड देखते रहते हैं।

सुल्तान की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
पशु मेलों में तहलका मचाने वाले सुल्तान ने नरेश व उसके परिवार को इतना नाम दिलाया कि आज हर कोई इन्हें सुल्तान की वजह से ही जानता है। हर एक प्रतियोगिता में सुल्तान ने झंडे गाड़े हैं। यहां तक कि हरियाणा की म्यूजिक एलबम मे भी सुल्तान ने अपना रोल अदा किया है। नरेश का कहना है कि सुल्तान के चले जाने का दुःख इतना है कि उसकी याद दिल से जाती ही नहीं। अब कौशश करेंगे कि किसी को परवरिश देकर उसके जैसा बनाये, लेकिन उसकी कमी तो पूरी नही होगी। नरेश की आंखों के सामने ही सुल्तान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई जिसका दुख असहनीय है। उनकी मौत पर दुख जताने पशु प्रेमी दूर दूर से पहुंच रहे हैं।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X