चंडीगढ़, 22 सितम्बर । हरियाणा के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी समीर पाल सरो को हरियाणा के ‘राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण’ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। बुधवार दोपहर बाद उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है।
ज्ञात रहे कि वर्ष 2002 बैच के आईएएस अधिकारी समीर पाल सरो हरियाणा के सूचना, जनसपंर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक के पद से करीब दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। अब केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा समीर पाल सरो को ‘राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण’ का चेयरमैन नियुक्त करने से प्रदेश में पर्यावरण में सुधार के प्रति राज्य सरकार का यह प्रभावी कदम माना जा रहा है। विभिन्न प्रकार के सरकारी व प्राइवेट प्रोजेक्ट्स के लिए पर्यावरण से जुड़ी क्लीयरेंस इसी प्राधिकरण द्वारा दी जाती हैं। पहले यह काम केंद्र के स्तर पर होता था, लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने इसके लिए राज्यों को अधिकार दे दिए। ऐसे में ‘वल्र्ड कार-फ्री डे’ के अवसर पर श्री सरो को ‘राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण’ के चेयरमैन की बड़ी भूमिका देना कहीं न कहीं केंद्र व राज्य सरकार का उनके प्रति विश्वास दर्शाता है।