Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

ई-वाहन खरीदने वालों को सब्सिडी देगी सरकार

Updated on Wednesday, September 22, 2021 23:29 PM IST


चंडीगढ़, 22 सितम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि राज्य में ई-वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा आरंभ में ई-वाहन खरीदने वाले लोगों को सब्सिडी दी जाएगी। सरकार ने निर्धारित अवधि से पुराने वाहनों को एनसीआर क्षेत्र में बंद करने के लिए व्हीकल-स्क्रैप पॉलिसी भी बनाई है।
मुख्यमंत्री बुधवार को ‘वल्र्ड कार-फ्री डे’ के अवसर पर यहां सिविल सचिवालय में ई-वाहनों के प्रति जागरूकता प्रदर्शनी का उदघाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का आह्वाïन करते हुए कहा कि वाहनों की निरंतर संख्या बढऩे से पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। लोगों ने वाहनों को स्टेटस सिंबल मान लिया है जिसके कारण घर व कार्यालय नजदीक होते हुए भी कर्मचारी व अधिकारी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं।
उन्होंने 22 सितम्बर को ‘वल्र्ड कार-फ्री डे’ के मौके पर लोगों को कार-पूलिंग सिस्टम अपनाने या नजदीक जगह के लिए पैदल या साईकिल से जाने के लिए संकल्प लेने का आह्वन किया। उन्होंने कहा कि वायुमंडल में आक्सीजन की प्रचुर मात्रा होनी आवश्यक है,परंतु प्रदूषण के कारण पर्यावरण में कार्बनडाईक्साईड की मात्रा बढ़ती जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में आक्सीवन लगाने को बढ़ावा दिया जा रहा है। वन विभाग द्वारा भी करीब तीन करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को पौधारोपण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदूषण कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए गुरूग्राम में अभी तक सीएनजी बसों को प्रोत्साहित किया जा रहा था, परंतु अब वहां भी ई-बसों व ई-ऑटो को चलाने पर बल दिया जाएगा।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल के अलावा कई विधायक मुख्यमंत्री निवास से सिविल सचिवालय,हरियाणा तक साईकिल द्वारा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा निर्मित ई-स्कूटर तथा ई-कारों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उदघाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में ‘वल्र्ड कार-फ्री डे’, हरियाणा सरकार द्वारा लगाए गए चार्जिंग स्टेशन, ई-वाहनों को प्रोत्साहन देने संबंधी योजनाएं एवं सब्सीडी, ऑक्सीवन, गुरूग्राम में सीएनजी से चलने वाली बसों, व्हीक्ल-स्क्रेप पोलिसी आदि योजनाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसपंर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल भी साथ थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X