Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सीएम मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री को दी किसान आंदोलन पर रिपोर्ट

Updated on Friday, September 17, 2021 00:13 AM IST


चंडीगढ़, 16 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके उन्हें किसान आंदोलन तथा हालही में करनाल में हुए घटनाक्रम पर रिपोर्ट सौंपी। प्रधानमंत्री के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर उनसे मिलने पहुंचे सीएम खट्टर ने मोदी को उनके जन्मदिन की एडवांस में बधाई देते हुए हरियाणा के राजनीतिक हालात के अलावा गठबंधन सरकार के कार्यों को लेकर रिपोर्ट दी। दिल्ली की सीमा पर पिछले 10 महीनों से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भी उन्होंने मोदी को फीडबैक दिया।
मोदी के साथ हुई मुलाकात से पहले ही सीएम बार्डर खुलवाने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर चुके हैं। इस कमेटी के गठन के बारे में भी सीएम ने पीएम को ब्रीफ किया। प्रधानमंत्री ने दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर भी सीएम से रिपोर्ट ली।
इतना ही नहीं, करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज और यहां चार दिन तक चले आंदोलन को लेकर भी सीएम ने पूरी रिपोर्ट पीएम को दी। मुख्यमंत्री ने परिवार पहचान-पत्र, स्वामित्व योजना, स्वामित्व योजना, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, मेरा पानी-मेरी विरासत सहित कई नई योजनाओं के बारे में पीएम को बताया। करीब एक घंटा तक सीएम, पीएम आवास में रहे।
राज्य की भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल भी अक्तूबर में पूरा हो रहा है। वहीं राज्य में भाजपा को सत्ता में आए सात साल पूरे हो जाएंगे। इस उपलक्ष्य में गठबंधन सरकार बड़ा आयोजन करने की तैयारी में है। दो वर्षों के दौरान राज्य में हुए विकास कार्यों के अलावा केंद्र व राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर भी सीएम ने ‘रिपोर्ट कार्ड’ पीएम के सामने रखा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के हरियाणा आने के निमंत्रण को भी स्वीकार कर लिया है। दरअसल, राज्य सरकार ने केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ आर्बिटल रेल कॉरिडोर स्थापित करने का फैसला लिया है। 5600 करोड़ रुपये की यह परियोजना कुंडली से पलवल तक की होगी और इसके लिए प्रशासनिक अनुमति भी सरकार दे चुकी है। इसके लिए तमाम तरह की क्लीयरेंस भी सरकार को मिल चुकी है। सीएम ने पीएम से रेल कॉरिडोर के शिलान्यास करने का आग्रह किया। पीएम ने इसके लिए हामी भर दी है। अब सरकार यह तय करेगी कि पीएम का कार्यक्रम पलवल में करना है या फिर मानेसर में। जगह निश्चित करने के बाद सरकार पीएम ने हरियाणा आने के लिए समय लेगी।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X