Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा ने पोलैंड को दिया सूरजकुंड में पार्टनर बनने का न्यौता

Updated on Wednesday, September 15, 2021 15:27 PM IST



चंडीगढ़, 14 सितम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भारत में पोलैंड के राजदूत प्रोफेसर एडम बर्कोवस्की ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल भी इस मौके पर मौजूद रहे।
बैठक के दौरान, पोलैंड सरकार के सहयोग से भारत, विशेष रूप से हरियाणा के लिए विभिन्न विकास क्षेत्रों की पहचान करने और निवेश को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रोफेसर एडम बर्कोवस्की को फरीदाबाद में होने वाले सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2023 का पार्टनर देश बनने के लिए भी आमंत्रित किया।
हरियाणा में निवेश करने की दिशा में रुचि व्यक्त करते हुए प्रोफेसर एडम बर्कोवस्की ने सोनीपत और रोहतक में स्थापित किए जा रहे मेगा फूड पार्कों में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए हरियाणा सरकार से सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि पोलैंड पहले से ही खाद्य व्यापार तथा उद्योग के क्षेत्र में हरियाणा सरकार से सहयोग करने के लिए विचार कर रहा है। इसलिए ये मेगा फूड पार्क पोलैंड के निवेशकों के लिए व्यापार का एक बड़ा अवसर बन सकते हैं।
प्रोफेसर एडम बर्कोवस्की ने हरियाणा से बागवानी और कृषि उत्पादों के निर्यात में गहरी रुचि दिखाई। इसके अलावा, मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न फ्लैगशिप कार्यक्रमों और पहलों में भी अपनी रुचि दिखाई।  
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रोफेसर एडम बर्कोवस्की को आश्वासन दिया कि पोलैंड और हरियाणा के मध्य द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में हरियाणा सरकार की ओर से प्रत्येक क्षेत्र में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
इसके अलावा, पोलैंड और भारत, विशेष रूप से हरियाणा के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री और प्रोफेसर एडम बर्कोवस्की दोनों ने शिक्षा, कृषि, कौशल प्रशिक्षण और पर्यटन के क्षेत्र में विशेषज्ञता साझा करने के साथ-साथ शिक्षक-छात्र और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने की संभावनाएं तलाशने पर भी सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस.ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर, विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी,  विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक अनंत प्रकाश पांडे और सलाहकार, विदेश सहयोग विभाग पवन चौधरी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X