Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अमेजन इंडिया हरियाणा में करेगी विस्तार:दुष्यंत

Updated on Friday, September 10, 2021 10:12 AM IST


चंडीगढ़, 9 सितम्बर। हरियाणा में निवेश एवं रोजगार बढ़ाने को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के चलते एटीएल, फ्लिपकार्ट, मारुति जैसी बड़ी कंपनियों के बाद अब ई-कॉमर्स कंपनी ‘अमेजन इंडिया’ ने हरियाणा में अपने भंडारण नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। इसके तहत अमेजन कंपनी गुरुग्राम में अपना सातवां आपूर्ति केंद्र बनाएगी और इससे राज्य में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। अमेजन इंडिया कंपनी के अनुसार उसने हरियाणा में अपना सातवां आपूर्ति केंद्र लांच किया है, जिससे कंपनी की भंडारण क्षमता में 35 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी होगी। इस आपूर्ति केंद्र के शुरू होने से कंपनी को 2 लाख वर्ग फुट की भंडारण क्षमता के साथ बड़े उपकरणों और फर्नीचर श्रेणी के उत्पादों को रखने में आसानी होगी।  
हरियाणा में अमेजन इंडिया के लगातार निवेश से आने वाले समय में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे। कंपनी का कहना है कि इन भंडारण केंद्रों के संचालन के लिए स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार के रोजगार मिलेंगे। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा स्थानीय लोगों के रोजगार के लिए कौशल प्रशिक्षण जैसे अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
हरियाणा में अमेजन इंडिया कंपनी निरंतर निवेश कर रही है, जिसके चलते कंपनी के अब सात आपूर्ति केंद्र हो जाएंगे। करीब 1.5 लाख वर्ग फुट में फैले भंडारण केंद्र की क्षमता छह लाख घन फुट से ज्यादा की होगी। यहां करीब 45 हजार से ज्यादा विक्रेताओं को एक बड़ा स्टोरेज स्पेस प्रदान होगा। अमेजन इंडिया का कहना है कि यह विस्तार एक तरफ जहां हरियाणा में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर पैदा करेगा तो वहीं उनके ग्राहकों के ऑर्डर में विश्वसनीय, तेजी और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने का काम करेगा। अमेजन इंडिया के एक बड़े अधिकारी ने हरियाणा को निवेश के लिए बेहतर स्थान बताया हैं। उनका कहना है कि हरियाणा राज्य ट्रांसपोर्ट का केंद्र है, इसी के मद्देनजर कंपनी अपने भंडारण नेटवर्क में विस्तार करते हुए सातवां आपूर्ति केंद्र भी यहां स्थापित करने जा रही है।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई औद्योगिक पॉलिसी ‘हरियाणा औद्योगिक एवं रोजगार नीति-2020’, ‘रोजगार सृजन सब्सिडी योजना’ आदि ऐसे कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं जिनके कारण आज एटीएल, फ्लिपकार्ट, मारुति, अमेजन इंडिया, वॉलमार्ट वृद्धि, हकदर्शक जैसी बड़ी कंपनियां हरियाणा में निवेश के लिए निरंतर आ रही हंै। इससे जहां हरियाणा की आर्थिक प्रगति की रफ्तार बढ़ेगी तो वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। इसके अलावा प्रदेश में बड़ी कंपनियों के आने से छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X