Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में 12 रुपये बढ़ाए गन्ने की दाम

Updated on Friday, September 10, 2021 10:10 AM IST


चंडीगढ़, 9 सितंबर।  हरियाणा सरकार ने प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को राहत देते हुृए गन्ने के दाम में 12 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर दी है। हरियाणा में अब 362 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ने की खरीद की जाएगी। आज चंडीगढ़ में कृषि मंत्री जेपी दलाल और सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा स्टेट फैडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक में सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ़ सुमिता मिश्रा व महानिदेशक हरदीप सिंह, हरियाणा राज्य सहकारी चीनी प्रसंघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार, सहकारिता विभाग के सचिव ए़ श्रीनिवास सहित गन्ना नियंत्रण बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्य व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में जेपी दलाल ने बताया कि राज्य सरकार गन्ने की नई किस्म को लेकर किसानों को जागरूक करेगी। इससे पैदावार भी बढ़ेगी और किसानों की लागत भी कम आएगी। गन्ने के भाव में 12 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी से प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को लगभग 90 करोड़ रुपये का फायदा मिलेगा। पिछले साल सरकार ने शुगर मिलों को 192 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी थी। बैठक में इस साल सब्सिडी को बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया है कि शुगर मिलों की आय बढ़ाने के लिए सभी मिलों में चरणबद्ध तरीके से एथेनॉल प्लांट लगाए जाएंगे। दलाल ने कहा कि शुगर मिलों में गन्ने की कमी नहीं आने दी जाएगी। नवंबर के पहले सप्ताह में शुगर मिलों में गन्ने की पिराई शुरू करने की योजना है। वहीं सहकारिता मंत्री डॉ़ बनवारी लाल ने कहा कि सरकारी शुगर मिलों द्वारा किसानों की गन्ने की पूरी पेमेंट की जा चुकी है। अब किसी भी किसान की सरकारी शुगर मिलों की ओर कोई बकाया नहीं है।
पंजाब सरकार द्वारा बढ़ाए गई गन्ने की कीमतों पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पंजाब में रेट विधानसभा चुनावों को देखते हुए बढ़ाए हैं। हरियाणा अकेला ऐसा राज्य है, जहां किसानों को गन्ने का सर्वाधिक भाव दिया जा रहा है। यहां बता दें कि इस साल किसानों ने 1 लाख 12 हजार हैक्टेयर यानी 2 लाख 80 हजार एकड़ के लगभग भूमि पर गन्ने का उत्पादन किया है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X