Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कोरोना वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हरियाणा के अध्यापक

Updated on Friday, September 10, 2021 10:09 AM IST




चंडीगढ़, 09 सितम्बर। हरियाणा सरकार द्वारा भले ही चौथी से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं लेकिन इन स्कूलों में आने वाले बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग द्वारा बार-बार चेताए जाने के बावजूद अध्यापकों का कोरोना वैक्सीन लेने में कोई रूझान नहीं है। हालात यह हैं कि प्रदेश में एक लाख से अधिक अध्यापकों में से केवल 31 हजार ही ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। अब शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी अध्यापकों को 15 सितंबर तक के लिए चेतावनी दी है।
हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल माह में स्कूल बंद किए गए थे। जिन्हें चरणबद्ध तरीके से जुलाई माह में दोबारा खोलना शुरू किया गया है। वर्तमान प्रदेश के सभी स्कूलों में चौथी से 12वीं तक के स्कूल खुले हैं और पहली से तीसरी कक्षा तक के स्कूल खोलने को लेकर लगातार मंथन चल रहा है।
सरकार ने इस शर्त पर स्कूल खोले थे कि इन स्कूलों में आने वाले अध्यापकों को कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज लगी होनी चाहिए। प्रदेश में स्कूल खुले करीब एक माह होने को है और अभी तक अध्यापकों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ सकता है। शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों से मंगवाई गई रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में इस समय कुल 14 हजार 157 स्कूल हैं। जिनमें एक लाख तीन हजार 925 अध्यापक तथा अन्य स्टाफ है। बार-बार चेताने के बावजूद अभी तक 36 हजार 232 अध्यापकों ने कोरोना वैक्सीन की पहली तथा 31 हजार 365 अध्यापकों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। प्रदेश में करनाल जिला ऐसा है जहां पहली व दूसरी डोज लेने वाले अध्यापकों का आंकड़ा 91 प्रतिशत तक पहुंच गया है। 
रोहतक में सबसे कम 45 फीसदी अध्यापकों ने ही कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज ली है। स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर शिक्षा विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को एक निर्देश जारी करके कहा गया है कि 15 सिंतबर तक अध्यापकों की कोरोना वैक्सीनेशन की पहली अथवा दूसरी डोज पूरी की जाए। निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को 15 सितंबर के बाद स्टेटस रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। इस रिपोर्ट के बाद अध्यापकों के खिलाफ आदेशों की अवहेलना के आरोप में विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X