Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

नूंह में अक्टूबर माह तक पूरा होगा जेल निर्माण:मिश्रा

Updated on Wednesday, September 08, 2021 23:23 PM IST

 

 
चंडीगढ़, 8 सितम्बर। हरियाणा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ.आर.सी. मिश्रा ने कहा कि राज्य में पुलिस विभाग सहित अन्य के बुनियादी ढांचे के विस्तार सेे संबंधित हेतु निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।  
उक्त विचार हरियाणा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. मिश्रा ने नूंह जिले के आईआरबी, पुलिस परिसर, टूंडलका का दौरा करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कांप्लेक्स में चल रही विभिन्न निर्माण गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक, आईआरबी, भोंडसी, डॉ. हनीफ कुरैशी और निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रस्तावित भवनों आदि की ड्राइंग व लेआउट का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा परिसर में प्रथम चरण में कमांडेंट कार्यालय, प्रशासनिक ब्लॉक, बैरक, मैस, गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए 28.75 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। 
आईआरबी बटालियन के लिए 86 एकड़ भूमि में परिसर का विकास किया जाना है। पहले चरण में आईआरबी की दो कंपनियों के लिए बुनियादी ढांचा स्थापित किया जाएगा। कार्यस्थल पर चारदीवारी और ऑब्जर्वेशन टावर का काम शुरू कर दिया गया है। मिश्रा ने निर्माणाधीन जेल नूंह परिसर का भी दौरा किया और 31 अक्टूबर 2021 तक सभी तरह से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
बाद में उन्होंने भोंडसी में आईजी आईआरबी भोंडसी और निगम के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण मैदानों को अपग्रेड किया जा सकता है और इस परिसर के लिए सीआरपीएफ परिसर की ओर, कादरपुर की ओर और जेल की ओर प्रवेश के लिए तीन प्रवेश द्वार की योजना बनाई जा सकती है। परिसर में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए जीएमडीए अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। जीओ मेस में सम्मेलन हॉल की योजना बनाई जा सकती है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गुरुग्राम कमिश्रनेट के लिए निर्माणाधीन 576 मकानों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही 59 एकड़ भूमि के मास्टर प्लान को भी आईजी, आईआरबी द्वारा अंतिम रूप दिया जाना चाहिए और डीजीपी, पंचकूला को भेजा जाना चाहिए।
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X