Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में कोरोना पर तीसरा सीरो सर्वे शुरू

Updated on Tuesday, September 07, 2021 21:11 PM IST



चंडीगढ़, 7 सितंबर। हरियाणा में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीसरा सीरो सर्वे शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को इस सर्वे की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि सीरो सर्वे का पहला दौर अगस्त 2020 में आयोजित किया गया था जिसमें कोरोना की व्यापकता आठ प्रतिशत पाई गई थी। इसी प्रकार दूसरा दौर अक्टूबर 2020 में आयोजित किया गया था जिसमें कोरोना की व्यापकता 14.8 प्रतिशत पाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस सर्वे को करने के लिए लगभग 2200 मैडीकल स्टाफ को लगाया गया है तथा इस सर्वे की रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर प्रस्तुत कर दी जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में कोविड के 15 से नीचे मामले आ रहे हैं और वे ऐसा मानते हैं कि हरियाणा जल्द कोविड फ्री स्टेट हो सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सीरो सर्वे में यह देखा जाता है कि व्यक्ति के अंदर कितने एंटीबॉडी बन चुके हैं और यह एंटीबॉडी किस प्रकार तैयार हुई। इस सर्वे में यह भी पता लगाया जाएगा कि व्यक्ति के अंदर वैक्सीनेशन के अनुसार एंटीबॉडी तैयार हुई है या कोरोना के संक्रमण के बाद एंटीबॉडी विकसित हुई है। विज ने बताया कि यह सीरो सर्वे पिछले किए गए सीरो सर्वे से व्यापक होगा जिसमें 36 हजार 520 सैंपल लिए जाएंगे जबकि पिछले सर्वे में 18 हजार 500 के लगभग सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि इस सर्वे में छह साल से ऊपर के बच्चों को भी कवर किया जाएगा और यह सर्वें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भी होगा। इस बार किए जा रहे सीरो सर्वें में 6 से 9 साल तक के लगभग 3600 बच्चों, 10 से 17 साल की आयु तक के 11 हजार और 18 साल से ऊपर के 22 हजार लोगों को शामिल किया जा रहा है। इस सर्वे में कुल सेम्पल का 60 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र व 40 प्रतिशत शहरी क्षेत्र के लोगों का अनुपात होगा । स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस सर्वे को करने के लिए लगभग 2200 मैडीकल स्टाफ को लगाया गया है तथा इस सर्वे की रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर प्रस्तुत कर दी जाएगी ताकि संभावित तीसरी कोरोना लहर के लिए तैयार के मापदंड बन सकें ।
विज ने बताया कि अब तक हरियाणा में लगभग 1.73 करोड पात्र लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि इस बार किए जाने वाले सीरो सर्वे में स्पाइक प्रोटीन की भी जांच की जाएगी।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X