Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

रोडवेज की बसों में शुरू होगी ई-टिकट, प्ले-वे स्कूलों में वाटर प्यूरीफायर

Updated on Tuesday, September 07, 2021 21:09 PM IST



चंडीगढ 7 सितम्बर। हरियाणा रोडवेज की बसों में अब जहां ई-टिकटिंग शुरू होगी वहीं प्रदेश में शुरू होने वाले नए प्ले-वे स्कूलों वाटर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में 160 करोड़ की खरीद को मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जे.पी.दलाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, पुरातत्व एवं अभिलेखागार राज्य मंत्री अनूप धानक भी मौजूद रहे। बैठक में हरियाणा रोड़वेज में ई-टिकट प्रणाली लागू करने के लिए 4500 ई टिकटिंग पोस मशीनों की खरीद को फाइनल किया गया। इस प्रणाली के लागू होने से टिकट काटने को लेकर की जाने वाली चोरी पर अंकुश लगेगा। इसके साथ ही बस में सवारियों की संख्या को हेडक्वार्टर से मॉनिटर किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी छह माह के अंदर ई-टिकटिंग प्रणाली को लागू कर दिया जाएगा। इस सिस्टम के लागू होने से कैश के साथ ही कार्ड के माध्यम से भी टिकट ली जा सकेंगी। बसों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जाएंगे जिनसे ऑनलाइन मोनिटरिंग के साथ ही सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
बैठक में पशुओं में गलघोंटू और मुंहखुर की बीमारी की रोकथाम के लिए 1.20 करोड़ टीके खरीदने के टैण्डर को भी कमेटी में फाइनल किया गया। यह टीके हर छह महीने में सरकार की तरफ से पशुओं को निशुल्क लगाए जाएंगे। सन 2019 में शुरू हुई टीकाकरण योजना के बाद पशुओं में इस बीमारी पर बहुत हद तक अंकुश लगा है।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के दास, देवेन्द्र सिंह, टी वी एस एन प्रसाद मुख्यमंत्री के प्रधान वी.उमाशंकर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी में प्ले वे स्कूलों के लिए फर्नीचर और वाटर प्यूरीफायर खरीदने के टैंडर को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इससे प्रदेश भर में आंगनबाड़ी केन्द्रों में खोले जाने वाले 4000 प्ले वे स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ पानी मिलेगा तो उनका स्वास्थ भी बेहतर होगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X