Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मॉडल संस्कृति स्कूलों में अति गरीब बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा:मनोहर लाल

Updated on Saturday, September 04, 2021 13:37 PM IST

चंडीगढ़, 3 सितम्बर। हरियाणा में विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए गए मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अब परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत सत्यापित अति गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
यह निर्णय शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मॉडल संस्कृति स्कूल की प्रगति की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी उपस्थित थे। 
मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों की निरंतर प्रगति के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर स्कूलों का दौरा करने और हर माह इन स्कूलों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलों के वरिष्ठ अधिकारी जैसे एसडीएम, डीडीपीओ, तहसीलदार एक-एक मॉडल संस्कृति स्कूल को गोद लें, इस दिशा में भी प्रयास किए जाएं। मनोहर लाल ने शिक्षा विभाग द्वारा मॉडल संस्कृति स्कूल स्थापित करने की दिशा में किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। 
उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की प्रगति को देखते हुए स्कूलों की संख्या बढ़ाने की मांग आने लगी है इसलिए अधिकारी व्यवहार्यता देखते हुए स्कूलों की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निहित है कि राष्ट्रीय और स्थानीय भाषाओं में शिक्षा को अधिक महत्त्व दिया जाए इसलिए इन मॉडल संस्कृति स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ हिंदी माध्यम में भी शिक्षा ग्रहण करने का विकल्प विद्यार्थियों को दिया जाए। 
उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता पर सदैव ध्यान दिया जाए और इसमें निरंतर सुधार किया जाना चाहिए। बैठक में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक एवं स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जे. गणेशन ने जानकारी दी कि बजट के दौरान राज्य के प्रत्येक खण्ड में सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल खोलने की घोषणा की गई थी ताकि विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X