Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बिहार भी लागू करेगा हरियाणा की डायल-112

Updated on Thursday, September 02, 2021 22:58 PM IST

 

 

चंडीगढ़, 2 सितंबर। हरियाणा की अन्य योजनाओं की तरह हालही में शुरू हुई डायल 112 योजना पड़ोसी राज्य बिहार को पसंद आ गई है। बिहार पुलिस के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय पहुंच कर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।
आज बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम आलोक राज के नेतृत्व में हरियाणा में शुरू की गई चैबीसों घंटे इमरजेंसी रिस्पांस स्र्पोट सिस्टम (ईआरएसएस) का अध्ययन करने के लिए प्रदेश का दौरा किया। 
प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य हरियाणा 112 परियोजना के सफल शुभारंभ की प्रक्रिया को सीखते हुए अपने राज्य में भी इसी तरह की एक उन्नत परियोजना को बेहतर रणनीति के माध्यम से लागू करना था। 
बैठक के दौरान डीजीपी पी.के. अग्रवाल ने उन्हें 24 घंटे पुलिस सहायता से नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा पुलिस की ऐतिहासिक पहल से अवगत कराया। ‘हरियाणा-112‘ को नागरिकों की सेवा में गेम चेंजर बताते हुए उन्होंने कहा कि अब आपात स्थिति में पुलिस और भी तेजी से घटनास्थल पर पहुंचते हुए बिना किसी देरी के जरूरतमंद नागरिकों को हर संभव मदद पंहुचा रही है। इस सेवा के माध्सम से न केवल अपराध से संबंधित मामलों में सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि विविध संकट कॉलों का जवाब देते हुए पुलिस मानवता की सेवा भी कर रही है।
अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल से बिहार राज्य में 112 परियोजना की प्रगति स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल को अपनी प्रस्तुति देते हुए एडीजीपी दूरसंचार और आईटी हरियाणा ए. एस. चावला, जो हरियाणा 112 परियोजना के नोडल अधिकारी भी हैं, ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर में कर्मचारियों के लिए अलग से प्रशिक्षण सुविधा बनाई गई हैं। ईआरएसएस में केवल कॉल रिसीविंग वर्कफोर्स को आउटसोर्स किया गया है तथा शेष स्टाफ हरियाणा पुलिस से है।
उन्होंने कहा कि 112 परियोजना में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर अत्यधिक बल देते हुए इसके सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य भर में 600 से अधिक पुलिस आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) प्रदान किए गए हैं।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X