Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

टीबी की सूचना नहीं देने वाली संस्थाओं पर होगी कार्रवाई:विज

Updated on Thursday, September 02, 2021 22:56 PM IST

 

 
चंडीगढ़, 2 सितंबर। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘‘देश को वर्ष 2025 तक टीबी फ्री’’ बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में हरियाणा अहम योगदान देगा। इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि हरियाणा में यदि प्राईवेट डाक्टर के पास व क्लीनिक में टीबी का मरीज आता है और उसकी जानकारी हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग या संबंधित सिविल सर्जन कार्यालय में उनके द्वारा नहीं दी गई तो ऐसे प्राईवेट डाक्टर व क्लीनिक के साथ-साथ प्रयोगशालाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज ने यह जानकारी गुरुवार यहां केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रैंसिंग बैठक के दौरान दी। इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग  अभियान और डीबीटी अभियान की भी शुरूआत की।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यद्यपि यह एक नोटीफाइड बीमारी हैं,परंतु फिर भी कुछ ऐसे डाक्टर, क्लीनिक्स व प्रयोगशालाएं हैं जो इस बीमारी का इलाज कर रही है और इसकी जानकारी संबंधित सिविल सर्जन व सरकार को मुहैया नहीं कर रही हैं और इससे आंकडों में फर्क आ जाता है। 
इसी प्रकार विज ने सुझाव देते हुए कहा कि हमें राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी स्कीम की भी शुरूआत करनी चाहिए जिसमें टीबी के मरीज को सप्लीमेंट दिया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने यह भी सुझाव देते हुए कहा कि इसकी एक ऐप भी बनाई जानी चाहिए और हर मरीज की जीयो-लोकेशन भी होनी चाहिए ताकि उसकी समय-समय पर वैरीफिकेशन हो सके जैसे कि जब ऐसे मरीज को दवाई दी जाए तो उसके इलाज के स्तर के संबंध में पता चल सकें।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम हरियाणा उसी प्रकार, हमारी टीम टीबी को समाप्त करने के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेगी जिसमें आशा वर्करों एवं डाक्टरों सहित अन्य पदाधिकारियों का पूरा सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के देश को वर्ष 2025 तक टीबी फ्री बनाने के सपने को अवश्य साकार करेंगे। विज ने कहा कि आज की बैठक के माध्यम से हमें बहुत सी नई जानकारियां व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X