Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में ढेड लाख अभ्यार्थी देंगे एचसीएस परीक्षा

Updated on Thursday, September 02, 2021 22:53 PM IST

चंडीगढ़, 2 सितंबर। हरियाणा सरकार द्वारा 12 सितंबर को होने वाली एचसीएस (कार्यकारी शाखा) एवं अलाइड परीक्षा के सुचारू, नकल रहित और निष्पक्ष संचालन के लिए पर्याप्त प्रबंध किये गए हैं। इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 13 जिलों में स्थापित किए जाने वाले 538 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख 48 हजार 242 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे।
हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई जिला उपायुक्तों की बैठक में परीक्षा के संचालन के संबंध में रणनीति तैयार की गई। विजय वर्धन ने निर्देश दिए कि जिला उपायुक्त अपने जिलों में मजिस्ट्रेट या कार्यकारी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करेंगे। मजिस्ट्रेट और पुलिस की संयुक्त टीमें जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा करें और केंद्र के आस-पास के क्षेत्र में चेकिंग करें। 
विशेष तौर पर नजर रखी जाए कि किसी परीक्षा केंद्र के आस-पास किसी व्यक्ति या वाहन की संदिग्ध मूवमेंट न हो। इसके अलावा, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला उपायुक्त परीक्षा की संपूर्ण देखरेख के लिए अपने जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें। इसके अलावा, एक समन्वयक भी नियुक्त करें जो परीक्षा केंद्रों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा केंद्रों में कमरों, फर्नीचर, पीने के पानी की व्यवस्था व शौचालयों इत्यादि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।
बैठक में एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था नवदीप सिंह विर्क ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों व उसके आस-पास के क्षेत्र में चेकिंग की जाए और परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के बाहर ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में जानकारी दी गई कि अभ्यार्थी आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढकऱ ही परीक्षा हेतु जाएं। परीक्षा 12 सितंबर को दो शिफ्टों में होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडीज का पेपर होगा और बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सीसैट का पेपर होगा। सभी अभ्यर्थी समय का विशेष ध्यान रखें। बैठक में हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आलोक वर्मा और आयोग के सचिव भूपिंदर सिंह उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X