Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

राशन डिपो पर मिलेंगे मल्टीनेशनल कंपनियों के उत्पाद

Updated on Monday, August 30, 2021 12:18 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ऐलान किया है कि प्रदेश के ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों को अब राशन डिपुओं पर ही बैंकिंग सुविधा मिलेगी। यही नहीं राशन डिपो अब सामान्य दुकानों की तरह खुले रहेंगे और वह सरकार द्वारा तय किए गए राशन के अलावा अन्य सामान भी मिलेगा।
रविवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में इस योजना का ऐलान करते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आठ सप्ताह पहले पायलट प्रोजैक्ट के रूप में करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, यमुनानगर समेत पांच जिलों में चार मल्टीनेशनल कंपनियों तथा एसबीआई के साथ मिलकर राशन डिपो को अपग्रेड करके सामान्य जरूरतों की आपूर्ति करने वाली दुकान बनाया था। 
इस योजना में पांच जिलों की 63 दुकानों को शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि इन दुकानों में चले अस्थाई बैंकों में जुलाई माह के दौरान 24 लाख 40 हजार तथा अगस्त माह के दौरान आजतक 27 लाख 60 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है। जिससे लोगों के समय की बचत हुई है और उन्हें घर बैठे ही बैंकिंग सुविधा मिली है।
इसके अलावा इन दुकानों को शुरू करते समय सात लाख चार हजार रुपये की खरीद की गई थी। जिसमें से दो लाख 29 हजार रुपये की सेल हो चुकी है। दुष्यंत ने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगों ने इस योजना को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है। जिसके चलते अब प्रदेश के पांच सौ राशन डिपुओं को बैंकिंग सुविधा से लैस किया जाएगा। इसके अलावा फेयर प्राइस शॉप के तहत प्रदेश के सभी 22 जिलों को कवर किया जाएगा।

सरसों के तेल की बजाए खातों में डाले 35 करोड़
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इस बार सरसों की सरकारी खरीद नहीं होने के कारण राशन डिपो पर मिलने वाला तेल नहीं दिया गया था। जिसके चलते सरकार ने प्रति राशन कार्ड दो लीटर सरसों तेल की बजाए ढाई सौ रुपये प्रति परिवार देने का फैसला किया है। 
उन्होंने बताया कि सात लाख बीस हजार कार्ड धारकों को 17.95 करोड़ की अदायगी की जा चुकी है। अगस्त माह की मिलाकर यह राशि 35 करोड़ से अधिक बनती है। दुष्यंत ने बताया कि जिन परिवारों को सरसों तेल की बजाए धनराशि दी जानी है उनकी संख्या 11 लाख 40 हजार है। चार लाख परिवारों के बैंक खाते अभी अपडेट नहीं हुए हैं। जिसके चलते उनके खातों में यह राशि नहीं जा सकी है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X