Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सरकार ने ई-भूमि पोर्टल से खरीदी 845 एकड़ जमीन:दुष्यंत

Updated on Monday, August 30, 2021 12:07 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि रेवाड़ी में एम्स तथा करनाल में एयरपोर्ट विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। किसान ऐसी 49 परियोजनाओं के लिए सरकार को जमीन देने के लिए राजी हो गए हैं।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकार द्वारा ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन ले रही है। जिसमें किसानों को नियमानुसार अदायगी की जा रही है। दुष्यंत ने बताया कि प्रदेश में किसान तथा अन्य भू-मालिक एयरपोर्ट विस्तार, नई अनाज मंडी, एसटीपी आदि के लिए जमीन दे रहे हैं।
जनवरी से लेकर अब तक सरकार द्वारा 49 परियोजनाओं के लिए 845 एकड़ जमीन ली जा चुकी है। जिसकी एवज में उन्हें 360 करोड़ रुपये की अदायगी की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में एम्स के लिए तीन दिन पहले ही किसान जमीन देने के लिए राजी हुए हैं। करनाल में एयरपोर्ट का विस्तार करने के लिए किसान 52 एकड़ जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं।
उन्होंने विपक्ष द्वारा नए भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर किए जा रहे प्रचार को निराधार करार देते हुए कहा कि फरीदाबाद को नोएडा के साथ जोडऩे के लिए पांच साल से ब्रिज बना हुआ है लेकिन सडक़ के अभाव में यह ब्रिज चालू नहीं हो सका है। अब किसान इसके लिए 40 एकड़ जमीन देने को राजी हो गए हैं। किसानों को वहां के दाम के अनुसार सरकार द्वारा 90 लाख से एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ की दर से अदायगी की गई है।
जींद में पीने वाले पानी की समस्या के समाधान हेतु सरकार के प्रोजैक्ट के लिए किसानों ने 46.9 एकड़ जमीन सरकार को दी है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सिरसा में नई अनाज मंडी का प्रोजैक्ट लंबे समय से अटका हुआ था। अब वहां के किसान स्वेच्छा से 56 एकड़ जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं।
सिरसा में बहुत जल्द नई अनाज मंडी बनेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार द्वारा आने वाले समय में भी परियोजनाओं के लिए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन ली जाएगी। किसानों तथा जमीन मालिकों ने सरकार की इस प्रक्रिया को स्वीकार कर लिया है। मुद्दा विहीन विपक्ष इस समय केवल विरोध के लिए विरोध कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X