Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा के सभी घरों में होंगे एलपीजी कनैक्शन:मनोहर लाल

Updated on Sunday, August 29, 2021 11:27 AM IST

चंडीगढ़,  27 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में यदि किसी घर में घरेलू गैस कनेक्शन नहीं है, तो ऐसे पात्र परिवार को आगामी एक माह में गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने विभाग को सघन अभियान चलाकर उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को कनेक्शन देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने फसल बीमा योजना से संबंधित किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ में दिशा कमेटी की प्रांत स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में केन्द्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सांसद  सुभाष चन्द्रा, संजय भाटिया, धर्मबीर सिंह, विधायक देवेन्द्र बबली एवं निर्मल रानी मौजूद रहे। सांसद अरविन्द शर्मा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीने का पानी मौलिक अधिकार है और हर व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में गम्भीरता से कार्य करते हुए हर घर में पीने का पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत एक नवम्बर से पहले हर गांव के हर घर में पेयजल कनैक्शन देने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस योजना के तहत ढाणी भी कवर की जा रही हैं ।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय दिशा कमेटियों की बैठकें हर तीन माह में अवश्य की जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय बैठक में सभी जिला उपायुक्तों को भी अगली बार की बैठक में जोड़ा जाए ताकि जिलों में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या बारे तत्काल बातचीत की जा सके।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड महामारी के मद्देनजर स्कूलों के स्टाफ के लिए स्पेशल वेक्सिनेशन कैम्प लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो रही है, फिर भी इस महामारी के दोबारा उभरने की आशंका को देखते हुए स्कूल स्टाफ के लिए यह कैम्प जल्द से जल्द आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी बच्चा स्कूल शिक्षा से वंचित ना रहे। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 3 से 18 साल तक के बच्चों को ट्रेप करें ताकि कोई बच्चा ड्राप आउट ना रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार सुरक्षित करने के लिए हर बच्चे को ट्रेप कर स्कूल तक पहुंचाना सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, पी के दास, आलोक निगम, देवेन्द्र सिंह, अमित झा, डा. महाबीर सिंह, अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X