चंडीगढ़, 23 अगस्त। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पीजीआई, चंडीगढ़ में उपचाराधीन गृहमंत्री अनिल विज का पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ मे पहुंच कर कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गृह मंत्री से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल भी की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। उनके बीमारी को लेकर आज कुछ टेस्ट हुए हैं टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर उनका इलाज शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर विधानसभा में आए, क्योंकि विधानसभा में उनकी बहुत कमी महसूस हो रही है।
उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज सीनियर मंत्री है, उनके विधानसभा मे अनुपस्थिति खटकती है क्योंकि जिस प्रकार से वह सदन में समय-समय पर टिप्पणियां करते हैं, उससे सदन को मर्यादित चलाने में बहुत सहयोग मिलता है ।
आज ही, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल व एडीजीपी नवदीप विर्क ने पीजीआई, चंडीगढ़ में गृहमंत्री श्री अनिल विज से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।