Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कोरोना माहामारी में हुई मौतों को लेकर पक्ष और विपक्ष भिड़े

Updated on Wednesday, August 25, 2021 22:26 PM IST

 
 
 
 
चंडीगढ़, 23 अगस्त। हरियाणा में कोरोना महामारी से हुई मौत के आंकड़ो की सच्चाई जानने के लिए प्रदेश सरकार हाई लेवल कमेटी का गठन करेगी। विभिन्न प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों की लापरवाही से हुई मौत का पता लगाने का मुख्य काम कमेटी के पास रहेगा। 
कमेटी में कौन-कौन शामिल होगा, इसका फैसला सरकार करेगी। सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र में ऑक्सीजन की कमी से हुई कथित मौतों को लेकर पक्ष और विपक्ष में एक बार फिर सीधा टकराव हुआ।
सोमवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सदन के नेता मनोहर लाल ने शुक्रवार को सदन को गुमराह किया है। मनोहर लाल ने कहा था कि प्रदेश में आक्सीजन से कोई मौत नहीं हुई है, लेकिन हमारे पास इसके प्रमाण हैं कि आक्सीजन की कमी से मौतें हुई हैं। उन्होने कहा मानवाधिकार आयोग ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत पर संज्ञान लिया था। 
इसके बाद कमेटी बनी और जांच हुई। कमेटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि इस रिपोर्ट में माना गया है कि ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जान गई है। हुड्डा सदन में अपने साथ अखबारों की कटिंग लेकर पंहुचे थे। हुड्डा को टोकते हुए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि अखबारों की कटिंग से सदन में कोई बात नहीं कही जा सकती। 
सदन तथ्यों के आधार पर चलता है। स्पीकर ने कहा कि यदि आक्सीजन की कमी से मौतें होने के तथ्य विपक्ष के पास हैं तो वह लेकर आए। 
जवाबी हमले में सीएम ने हिसार के सोनी अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा, इस अस्पताल में हुई मौतों को लेकर जांच करवाई गई। सरकार ने एसडीएम से न्यायिक जांच करवाई। एसडीएम की रिपोर्ट पढ़ते हुए सीएम ने कहा, रिपोर्ट में साफ है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही इसमें रही। इसके बाद सरकार ने नियमों के तहत डॉक्टरों के बोर्ड से इस मामले की जांच करवाई। इस रिपोर्ट में भी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही ही उजागर हुई। पलटवार करते हुए हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं हुई। 
 पहले तो सीएम इसे टालते रहे, लेकिन जब हुड्डा कमेटी गठन की डिमांड पर अड़े रहे तो सीएम ने ऐलान किया कि अस्पतालों की लापरवाही का पता करने के लिए कमेटी गठित होगी। इसके बार विपक्ष शांत हुआ।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि कोविड महामारी के दौरान हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की।
उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान व्यवस्था में लापरवाही करने वालों के खिलाफ जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी, जहां-जहां लापरवाही पाई जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा के अस्पतालों में लगभग 13 हजार लोगों की कोविड के कारण मृत्यु हुई। इनमें से लगभग 9500 हरियाणा के रहने वाले थे, जबकि लगभग 3500 हरियाणा के बाहर के कोविड मरीजों की मृत्यु हुई। हरियाणा में लगभग 4000 निजी अस्पताल हैं। सभी जगह हर शहर में एजेंसियों के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। जरूरत पडऩे पर पास के शहर से भी ऑक्सीजन की सप्लाई कराई गई। उन्होने कहा कि हिसार, रेवाड़ी और गुरुग्राम में कुछ अस्पतालों में लापरवाही की बात सामने आई थी। इन तीनों स्थानों पर लापरवाही के मामलों की मजिस्ट्रेट जांच कराई गई है। दो स्थानों की रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा गया है कि ऐसा कोई मामला नहीं है, जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत हुई है। 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X