Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्रत्येक बीपीएल परिवार को सरसों के तेल के बदले मिलेंगे 250 रुपये

Updated on Wednesday, August 25, 2021 16:03 PM IST

 

 
चंडीगढ़, 23 अगस्त। 
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य में बीपीएल परिवारों को सरसों के तेल की एवज में दिए जा रहे 250 रुपए की राशि प्रति माह के हिसाब से पात्र परिवार तक हर हाल में भेजी जाएगी, अगर कोई परिवार अपना बैंक एकाउंट पीडीएस डाटाबेस में देरी से अपडेट कर पाता है तो भी पूरी धनराशि अपडेट होने पर स्थानांतरित कर दी जाएगी। बीपीएल परिवारों को जन वितरण प्रणाली द्वारा जून 2021 से सरसों के तेल की बजाए 250 रूपए प्रति परिवार प्रति माह प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डी.बी.टी) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं। राज्य की खरीद एजेंसी हैफेड के पास सरसों के तेल की कमी के चलते प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उपमुख्यमंत्री, जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है, ने यह जानकारी आज हरियाणा विधानसभा में सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।
डिप्टी सीएम ने बताया कि अब तक विभाग ने डी.बी.टी के माध्यम से करीब 4.88 लाख परिवारों के बैंक खातों में करीब 12.21 करोड़ रूपए की राशि स्थानांतरित की जा चुकी है। जिन परिवारों ने अपने बैंक खाते विभाग के पी.डी.एस डाटाबेस में नहीं दिए हुए हैं अथवा गलत दिए हैं तो उनके खाते में धनराशि स्थानांतरित नहीं की जा सकती। इस समस्या को दूर करने हेतु खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने एन.आई.सी के सहयोग से  एक पोर्टल बनाया है जिसमें लाभार्थी स्वयं अपना बैंक खाता का नंबर अपडेट कर सकते हैं। इस कार्य के शीघ्र ही पूरा होने पर पात्र लाभार्थियों की देय राशि स्थानांतरित कर दी जाएगी।
दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी कि जून माह के लिए 250 रूपए प्रति परिवार के हिसाब से आधार-एनेब्लड अदायगी के माध्यम से सरसों के तेल की राशि हस्तांतरति करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को करीब 2.20 लाख लाभार्थी परिवारों की सूची क्रिड विभाग से 18 अगस्त 2021 को प्राप्त हो गई है तथा 5.50 करोड़ रूपए की राशि अगले दो दिन में उनके खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब भी हैफेड द्वारा सरसों के तेल की खरीद की जाएगी तो पात्र लोगों को विभाग द्वारा तेल दे दिया जाएगा।
उन्होंने पिछले दो वर्षों के सीजन के दौरान सरकार द्वारा खरीदी गई सरसों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019-20 के दौरान प्रदेश में कुल 6.15 लाख मीट्रिक टन सरसों 4200 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से तथा वर्ष 2020-21 के दौरान प्रदेश में कुल 7.49 लाख मीट्रिक टन सरसों 4425 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी है। दुष्यन्त चौटाला ने बताया कि इस बार बाजरे की एमएसपी पर ऐतिहासिक खरीद की गई और बीपीएल परिवारों को बाजरा भी सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाया गया।
 
Readers' Comments
Pars Ram Singh Badhan. 6/3/2023 1:41:16 PM

Very sad news.

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X