Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम: वन क्षेत्र में पेट्रोप पंप पर अब सीबीआई की भी नजर, हरियाणा के मुख्य सचिव को कार्रवाई के निर्देश

Updated on Sunday, August 22, 2021 17:06 PM IST

-सीबीआई ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई करने को कहा
-नियमों को ताक पर रखकर वन क्षेत्र की जमीन पर आवंटित किया गया पेट्रोप पंप
-नगर निगम गुरुग्राम, इंडियन ऑयल कारपोरेशन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में
-एक नेता का पेट्रोप पंप लगवाने को एनजीटी के आदेशों की भी अनदेखी


गुरुग्राम। आमजन के हित का कोई काम हो तो अधिकारियों की खूब मिन्नतें करने के बाद भी वह काम सिरे चढ़ जाए जरूरी नहीं। नियम, कानून गिनाए जाने लगते हैं। लेकिन यहां एक नेता का पेट्रोप पंप लगवाने को अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर काम किया है। इसलिए अब सीबीआई को इस काम को रोकने के लिए पहल करनी पड़ी है। सीबीआई ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस पर कार्यवाही करने को कहा है।

(MOREPIC1)
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में वन विभाग के क्षेत्र में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पेट्रोप पंप लगाने को जगह आवंटित की गई। बताया जा रहा है कि यहां पर एक प्रभावशाली नेता का पेट्रोल पंप लगना है। इसलिए ना तो नगर निगम ने इस काम में कोई रोड़ा अटकाया और ना ही इंडियन ऑयल कंपनी की तरफ से। कंपनी की तरफ से ग्रीन बेल्ट में ही पंप आवंटित कर दिया गया। इसका खूब विरोध भी हुआ। यहां तक कि गुरुग्राम की मानव आवाज संस्था इस मामले को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में भी लेकर गई। एनजीटी ने ग्रीन बेल्ट में पंप लगाने को गलत करार देते हुए गुरुग्राम के उपायुक्त को इस पर रिपोर्ट सौंपने को कहा।

(MOREPIC2)
वन विभाग की ओर से जिला उपायुक्त को रिपोर्ट बनाकर दी गई कि यह पंप ग्रीन बेल्ट में लगाया जा रहा है, जो कि गलत है। नगर निगम इसके लिए कहीं और जमीन दे। इस रिपोर्ट से साफ हो गया कि यहां नियमों के खिलाफ जाकर पंप लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बेशक एनजीटी ने पंप के लगने पर रोक लगा दी हो, लेकिन गुपचुप तरीके से पंप को लगाने का प्रयास अभी भी जारी है। इसे लेकर मानव आवाज संस्था फिर से सक्रिय हुई। संस्था के संयोजक एडवोकेट अभय जैन की ओर से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और सीबीआई को तथ्यों के साथ शिकायत भेजी। इसे नियमों की उल्लंघना के साथ भ्रष्टाचार का भी मामला बताया। अब सीबीआई की एंटी क्रप्शन ब्रांच ने इस पर संज्ञान लिया है। सीबीआई की ओर से पर्यावरण मंत्रालय और इंडियन ऑयल कारपोरेशन के चीफ विजिलेंस अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है। हरियाणा के मुख्य सचिव को भी कहा गया है कि वन क्षेत्र में ही पेट्रोल पंप लगाने में अधिक दिलचस्पी दिखाई जा रही है। ऐसा क्यों। इस मामले में कार्रवाई करें।


नेता के दबाव में नियम ताक पर: अभय जैन
मानव आवाज संस्था के संयोजक एडवोकेट अभय जैन का कहना है कि प्रभावशाली नेता के प्रभाव के चलते वन विभाग के क्षेत्र में यह पेट्रोल पंप लगाने में अधिकारी जोर लगा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। एनजीटी के पूर्व में दिए गए आदेशों को भी दरकिनार किया जा रहा है।


15 मार्च 2019 को नगर निगम ने दी थी अनुमति
गुरुग्राम नगर निगम ने 15 मार्च 2019 को डीएलएफ फेज-1 में वन विभाग के 1500 स्क्वेयर मीटर क्षेत्रफल में पेट्रोल पंप लगाने की अनुमति दी थी। एनजीटी में इस मामले में एडवोकेट रिषभ जैन एडवोकेट ने मानव आवाज की ओर से पैरवी की। जिस पर एनजीटी ने जिला उपायुक्त को जांच के आदेश देकर रिपोर्ट पेश करने को कहा। बीती 9 फरवरी 2021 को एनजीटी में इस मामले में आदेश पारित किए हैं कि गुरुग्राम नगर निगम ने वन विभाग क्षेत्र में पेट्रोल पंप लगाने की अनुमति देकर गलत काम किया है।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X