Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

रक्षा बंधन पर सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को हरियाणा सरकार का तोहफा

Updated on Saturday, August 21, 2021 19:55 PM IST

 

 

चंडीगढ़, 21 अगस्त । हरियाणा सरकार ने ‘हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन’  से जुड़ी  स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रक्षा बंधन के पर्व पर तोहफा देते हुए इन महिलाओं का ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ का प्रीमियम ‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ से भरने का निर्णय लिया है। इन महिलाओं को अब उक्त योजना के लाभ के लिए अपनी जेब से प्रीमियम भरने की आवश्यकता नही है। सरकार के इस निर्णय से करीब 3.25 लाख महिलाओं को लाभ होगा।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा है। आंकड़े एकत्रित करने पर पता चला कि राज्य में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी चार लाख 91 हजार 200 महिलाओं में से लगभग एक लाख 64 हजार महिलाओं ने तो प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से खुद को कवर कर लिया है परंतु लगभग तीन लाख 25 हजार महिलाएं अब भी ऐसी बची हुई हैं जो महामारी के दौरान उत्पन्न आर्थिक परिस्थितियों के चलते उक्त योजना का लाभ नही उठा सकी।

चौटाला ने बताया कि मात्र 12 रुपए प्रतिवर्ष के प्रीमियम पर गरीब लोगों को ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ के तहत दुर्घटना, जीवन और स्वास्थ्य बीमा कवर होता है। इस योजना के तहत मृत्यु होने या पूर्ण रूप से अशक्तता होने पर दो लाख रुपए तथा आंशिक अशक्तता पर एक लाख रुपए का जोखिम कवर होता है। गरीब आदमी के लिए उक्त राशि काफी महत्व रखती है। 

ऐसे में राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि ‘हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन’ के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की गरीब महिलाओं का ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ का प्रीमियम प्रदेश की ‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ के तहत किया जाए। इससे ये महिलाएं भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी। डिप्टी सीएम ने बताया कि उक्त करीब तीन लाख 25 हजार महिलाओं का लगभग 40 लाख रुपए का प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार द्वारा उक्त योजना के तहत किया जाएगा।

 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X