Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में अनिवार्य नहीं परिवार पहचान पत्र बनाना

Updated on Saturday, August 21, 2021 19:29 PM IST


चंडीगढ़, 20 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया है कि प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई परिवार पहचान पत्र योजना अभी चल रही है। अभी तक सरकार ने इसे अनिवार्य नहीं किया है। इसके बावजूद स्वेच्छा से 64 लाख से अधिक परिवार अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब दे रहे थे। सदन में कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने परिवार पहचान-पत्र के अंतर्गत राज्य के परिवारों से लिए जा रहे डॉटा के चोरी होने की आशंका भी जताई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों का डाटा चोरी होने की तमाम आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि अभी तक लगभग 64 लाख परिवार यानी 2 करोड़ बीस लाख 48 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। केवल दस प्रतिशत और परिवारों का पंजीकरण होना बाकी है। रजिस्ट्रेशन के दौरान सभी परिवार अपनी सालाना आय खुद ही बता रहे हैं।
सरकार इसका वेरिफिकेशन भी करवा रही है। अभी तक 48 हजार ऐसे परिवारों की पहचान की गई है, जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से भी कम है। इनमें 30 हजार परिवार ऐसे हैं, जिनकी सालाना आय 50 हजार से भी कम है। खट्टर ने कहा, सरकार ने तय किया है कि इस साल कम से कम 1 लाख परिवारों को चिह्नित कर उनकी सालाना आय बढ़ाकर 1 लाख रुपये तक की जाएगी। बाद में इसे 1 लाख 80 हजार रुपये तक करेंगे। ऐसे सभी परिवारों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।
सीएम ने रजिस्ट्रेशन के आधार पर कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति सालाना आय 61 हजार 558 तथा परिवार की सालाना आय औसतन 2 लाख 47 हजार 962 रुपये है। इस पर सवाल दागते हुए नीरज शर्मा ने कहा, अगर ऐसा है तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की आर्थिक रिपोर्ट के हिसाब से तो राज्य की प्रति व्यक्ति आय दो लाख 39 हजार से अधिक थी। अगर प्रति व्यक्ति आय कम दर्ज हुई तो बड़ी कंपनियां राज्य में निवेश ही बंद कर देंगी। इसका जवाब देते हुए सीएम ने कहा, आर्थिक रिपोर्ट में प्रति व्यक्ति आय जीडीपी दर के हिसाब से तय होती है। परिवार पहचान-पत्र के जरिये हर व्यक्ति की आय का पता कर रहे हैं।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X