Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

विधानसभा में विपक्ष की मांग, सीधे डीएसपी भर्ती हों ओलंपिक विजेता

Updated on Saturday, August 21, 2021 18:03 PM IST


चंडीगढ़, 20 अगस्त। हरियाणा विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस ने ओलंपिक विजेता खिलाडिय़ों के बधाई प्रस्ताव का तो समर्थन किया लेकिन सरकार द्वारा उन्हें दी गई इनामी राशि व अन्य सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए। विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद स्पीकर ने प्रस्ताव रखा कि सदन में मौजूद सभी राजनीतिक दलों द्वारा ओलंपिक में सफलता के झंडे गाडने वाले खिलाडिय़ों को बधाई दी जाए।
सदन के नेता मुख्यमंत्री ने यह प्रस्ताव रखते कहा कि भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में गए 127 खिलाडिय़ों में से 30 हरियाणा के थे। भारत को मिले छह व्यक्तिगत पदकों में से तीन हरियाणा ने हासिल किए हैं। पुरूष हॉकी टीम में हरियाणा के दो तथा महिला हॉकी टीम में हरियाणा की नौ खिलाड़ी थी। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 में होने वाले पैरिस ओलंपिक में हरियाणा के खिलाडिय़ों द्वारा बेहतर परिणाम की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक में भी हरियाणा के 21 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने जैसे ही यह प्रस्ताव सदन के सामने रखा तो कांग्रेस विधायक एवं पूर्व स्पीकर रघुबीर कादयान ने महिला हॉकी खिलाडिय़ों को दी गई इनामी राशि को बढ़ाकर एक करोड़ करने की मांग की। कादयान की इस मांग का समर्थन करते हुए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओलंपिक खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई तो देती है लेकिन सरकार द्वारा उनके प्रोत्साहन के लिए दी गई राशि नाकाफी है।
हुड्डा ने सदन में ओलंपिक विजेता रवि दहिया और बजरंग पूनिया को खेल विभाग में कोच की नौकरी की बजाए पुलिस में सीधे डीएसपी भर्ती करने तथा महिला हॉकी खिलाडिय़ों की इनामी राशि को बढ़ाकर एक करोड़ करने के अलावा ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा को सेना में ऑनरेरी कर्नल का रैंक देने की सिफारिश का प्रस्ताव सदन में पास करने की मांग उठाई।
हुड्डा की इस मांग पर सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ किया कि सरकार चाहती है कि विजेता खिलाड़ी आगे नए खिलाड़ी पैदा करें। इसलिए उन्हें खेल विभाग से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा लड़कियों को दी गई इनामी राशि को पहले ही बढ़ाकर पचास लाख किया जा चुका है।

 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X