Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा सरकार गरीबों के कल्याण को संकल्पित:मनोहर लाल

Updated on Thursday, August 19, 2021 21:41 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। यह बात उन्होंने आज पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय अन्नपूर्णा उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान देश के रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से बतौर मुख्य अतिथि जुड़े थे। 
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य अंत्योदय है। उन्होंने कहा कि आज का अन्नपूर्णा उत्सव अति पवित्र एवं पुण्य कार्यक्रम है। हमारा एक ही मंत्वय है कि कोई भी गरीब रोटी के अभाव में भूखा न रहे, इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत इस उत्सव के दौरान पात्र गरीब परिवारों के हर सदस्य को 5 किलो गेहूं निशुल्क दिया जा रहा है। 18 व 19 अगस्त को प्रदेशभर में 10 हजार से अधिक डिपुओं पर इस उत्सव के निमित राशन का वितरण किया गया है।
मनोहर लाल ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत भी 2.87 लाख मरीजों को लाभ मिला। इस पर सरकार द्वारा 351 करोड़ रुपये खर्च किए गए। मनोहर लाल ने कहा कि अक्सर शिकायतें आती थी कि राशन नहीं मिल रहा। इस पर रोक लगाने के लिए बॉयोमीट्रिक व्यवस्था की गई। अब बॉयोमीट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही राशन मिलता है। इससे चोरी और भ्रष्टाचार पर भी रोक लगी है।
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति खाली पेट न सोए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने कोविड काल के दौरान 27 लाख परिवारों के सवा करोड़ लोगों को निशुल्क राशन देने की व्यवस्था की। वन नेशन वन कार्ड योजना को मूर्त रूप देते हुए अन्य प्रदेशों के 17 हजार परिवारों को बॉयोमीट्रिक वेरिफिकेशन के बाद राशन वितरित किया गया। हरियाणा में अब कहीं पर भी बॉयोमीट्रिक वेरिफिकेशन के बाद पात्र परिवार राशन प्राप्त कर सकता है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X