Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से

Updated on Thursday, August 19, 2021 21:36 PM IST




चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। कोरोना प्रोटोकाल के चलते इस बार भी विधानसभा में सीमित लोगों का आवागमन होगा। विधानसभा की कार्यवाही से पहले बिजनेस सलाहकार समिति की बैठक में सत्र की अवधि तय होगी। माना जा रहा है कि इस बार मानसून सत्र तीन दिन ही चलेगा।
विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने बृहस्पतिवार को सभी अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने की घटना के बाद इस बार विधानसभा परिसर की सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। स्पीकर द्वारा पहले ही हरियाणा, पंजाब तथा चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की जा चुकी है।
विधानसभा परिसर में हरियाणा व पंजाब के सात संयुक्त प्रवेश द्वारों पर पहले के मुकाबले अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। विधायकों के सहयोगी भी परिसर के बाहर ही रूकेंगे। मंत्रियों के साथ उनका सीमित स्टाफ ही आएगा। दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस ने मानसून सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन किया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई।
विपक्ष द्वारा जिन मुद्दों पर सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को जिन संभावित मुद्दों पर घेरा जाएगा, उन्हें लेकर सरकार भी तैयार है। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा विधायकों की बैठक लेंगे। जिसमें सरकार द्वारा विपक्ष के सवालों पर जवाब देने की रणनीति बनाई जाएगी।

भर्ती घोटाला, किसान,महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार को घेरेंगे: हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में आज कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई। जिसमें मानसून सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई। हुड्डा ने बताया कि पार्टी विधायकों ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा, किसानों पर दर्ज किए जा रहे राजद्रोह के फर्जी मुकदमों, जलभराव से फसलों को हुए नुकसान, ट्यूबवेल कनैक्शन देने में हो रही देरी, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए भी स्थगन व काम रोको प्रस्ताव दिए गए हैं।
हुड्डा ने कहा कि विधानसभा में सरकार से हर उस मुद्दे पर सवाल पूछे जाएंगे, जनता जिनके जवाब चाहती है। क्योंकि, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार की कुनीतियों के चलते आज प्रदेश की जनता अनगिनत चुनौतियों का सामना कर रही है। लेकिन सरकार आंख बंद किए बैठी है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X