Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

नेता आते-जाते हैं संगठन हमेशा रहता है:सैलजा

Updated on Thursday, August 19, 2021 21:34 PM IST


चंडीगढ़, 19 अगस्त। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि नेताओं का आना-जाना लगा रहता है लेकिन संगठन सर्वाेपरि है। संगठन हमेशा रहता है। यही संगठन हमें अपने पूर्वजों से मिला है और अब इसे पहले से ज्यादा मजबूत करके अपनी आने वाली पीढ़ी को सौंपना है, इस जिम्मेदारी को समझने वाला ही कांग्रेस का सच्चा नेता है।
सैलजा बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक कांग्रेस द्वारा आयोजित कांग्रेस की विचारधारा और संगठन पर एक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रही थी। इस शिविर का आयोजन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश तंवर के नेतृत्व में किया गया।
सैलजा ने कहा कि आपको अपने नेतृत्व के बारे में, पार्टी के इतिहास, आजादी की लड़ाई, पार्टी की उपलब्धियों आदि का भलिभांति ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश सहित समस्त देश में असंगठित श्रमिकों की हालत दयनीय है। कोरोना महामारी के कारण असंगठित श्रमिकों पर काफी बुरा असर पड़ा और ऐसे बुरे वक्त में भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने इन श्रमिकों के जख्मों पर नकम छिडकऩे का काम किया है। भाजपा सरकार की ढुलमुल नीतियों के कारण भारत में तालाबंदी की स्थिति उत्पन्न हुई जिसका सीधा असर इन श्रमिकों पर पड़ा और इन्हें शहर छोडऩे पर मजबूर होना पड़ा।
उन्होंने कहा कि भाजपा असंवेदनहीन सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए तीन काले कानूनों का असर भी इस तबके पर पड़ेगा। इस शिविर में असंगठित श्रमिक कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को दिए गए प्रशिक्षण में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रशिक्षक अविरल जैन ने देश के मजदूर एवं भूमिहीन किसान वर्ग के हित में योजनाएं बनाने और उन पर अमल करने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया।
शिविर को विधायक शमशेर सिंह गोगी, रेणु बाला और शीशपाल केहरवाला के अलावा पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर ने शामिल होकर प्रदेश भर से आए जिलाध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रोहित जैन,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव भारद्वाज, रमेश बामल और रणधीर राणा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X