Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कोरोना के बावजूद हरियाणा में हुई आर्थिक वृद्धि:राजनाथ सिंह

Updated on Thursday, August 19, 2021 21:29 PM IST




चंडीगढ़, 19 अगस्त। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हरियाणा सरकार कृषि, उद्योग-व्यापार और सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नये-नये कदम बढ़ाते हुए नई दूरियां तय कर रही है। इन क्षेत्रों में सरकार के प्रयासों का यह परिणाम रहा है कि कोविड के इतने बुरे प्रभाव के बावजूद राज्य की आर्थिक वृद्धि की रिकवरी 'वी' आकार में हुई है। आज जब हमारा देश अपनी आजादी का ‘अमृत महोत्सव’ मना रहा है और शताब्दी वर्ष के लिये नये-नये संकल्प ले रहा है तो उन संकल्पों को पूरा करने में हरियाणा अपना अहम् योगदान देने वाला है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित 'अन्नपूर्णा उत्सव' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ-साथ श्रमिकों की स्थिति देखते हुए पिछले वर्ष सरकार ने मनरेगा में 40,000 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। इससे देशभर में 300 करोड़ मानव दिवसों के रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है। दस करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की रकम सीधे भेज दी गई है।
रक्षा मंत्री कहा कि देश के अन्नदाताओं की स्थिति, उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए और उनकी आमदनी दोगुनी करने के उद्देश्य से हमारी सरकार द्वारा तीन कृषि कानून लाए गए। मगर दुर्भाग्य से, इन कानूनों को पूरी तरह जाने-समझे बगैर ही देश में विरोध का माहौल पैदा किया जाने लगा। किसानों को धीरे-धीरे उनकी सच्चाई समझ में आने लगी है।

उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी, देश में गरीबी और इसी तरह की अनेक समस्याएं कायम हैं। इन चुनौतियों के खिलाफ हमारे देश ने लंबी लड़ाई लड़ी है, फिर भी हमें वह परिणाम नहीं मिल पाया है जो होना चाहिये।इन चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा मिलकर अनेक कदम उठाए गए हैं।  हरियाणा राज्य में लगभग छह लाख परिवारों को, प्रतिमाह राशन प्रदान किया जा रहा है। हरियाणा की यह भूमि, सिंधु घाटी जैसी दुनिया की सबसे पुरानी, और विशाल सभ्यता की भूमि रही है। देश के महज 1.5 फीसदी भूमि होने के बावजूद, यह राज्य कृषि उत्पादों में 15 फीसदी से अधिक का योगदान देता है।

अभी इस योजना के लाभार्थियों से संवाद करते समय, उनके चेहरे पर एक संतुष्टि और निश्चिंतता का भाव मैं साफ देख पा रहा था। उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है, कि किसी भी प्रकार का संकट क्यों न हो, सरकार उनके साथ कल भी खड़ी थी, आज भी खड़ी है, और आगे भी हमेशा खड़ी रहेगी।
इस मौके पर सांसद रत्नलाल कटारिया, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ.अमित अग्रवाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े सहित वरिष्ठ नेता व अधिकारी उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X