Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अंबाला में नागरिक हवाई अड्डे से शुरू होंगी उड़ानें

Updated on Tuesday, August 17, 2021 22:47 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मंगलवार को यहां पश्चिमी कमान के मेजर जनरल हरिन्द्र सिंह तथा कर्नल भूपिन्द्र सिंह ने मुलाकात कर बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अंबाला में उड़ान परियोजना के तहत तैयार किए जाने वाले नागरिक हवाई अडडे के संबंध में अंबाला से विभिन्न शहरों को जाने वाली फलाइट को शुरू करने, प्रदेश के विभिन्न स्थानों में सेना के अनुपयोग वाली भूमि को राज्य सरकार को देने, अंबाला छावनी में बसी कई कालोनियों तथा इन कालोनियों को जाने वाले रास्तों के संबंध में चर्चा व विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कंटोनमेंट बोर्ड की भूमि को हरियाणा सरकार को सौंपने के लिए काफी समय से बातचीत चल रही थी, जिस पर एक कदम ओर आगे बढते हुए आज गृह मंत्री के साथ सेना के अधिकारियों ने चर्चा व विचार-विमर्श किया, जिसमें बताया गया कि राज्य सरकार को ठोस प्रस्ताव तैयार करके केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा और इसके लिए अंबाला के उपायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बैठक के दौरान अंबाला छावनी में नागरिक हवाई अड्डे की स्थापना व शुरूआत के संबंध विज ने बताया कि हाल ही में रक्षा सचिव ने संबंधित अधिकारियों की एक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की थी, लेकिन रक्षा सचिव से पुन: आग्रह किया जाएगा कि अगली बैठक जल्द से जल्द से आयोजित की जाए ताकि अंबाला छावनी से नागरिकों के लिए हवाई यात्रा शुरू हो सकें।
बैठक में सेना के अधिकारियों ने विज के सम्मुख राज्य में सेना के कैम्पिंग क्षेत्र की भूमि को देने के संबंध में भी चर्चा की जिस पर गृह मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए लैण्ड बैंक की स्थापना की है और इस प्रकार की भूमि को लैण्ड बैंक के माध्यम से लिया जाएगा। इसी प्रकार, अंबाला छावनी के विभिन्न क्षेत्रों, जो सेना की भूमि के साथ लगते हैं, उन क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही के लिए रास्तों को तैयार करने पर भी सेना के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया ताकि इन लोगों के आने  व जाने के लिए एक स्थाई रास्ता बन सके।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X