Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जमीनी विवाद सुलझाने को प्रशासनिक सचिवों के बढ़ेंगे अधिकार

Updated on Tuesday, August 17, 2021 22:45 PM IST


चंडीगढ़, 17 अगस्त। हरियाणा में जमीनी विवादों की सुनवाई के लिए प्रशासनिक सचिवों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। रेवन्यू मामलों की सुनवाई के लिए स्थापित 'पेशी अदालतों' में अब स्थाई स्टॉफ होगा। एफसीआर तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने पेशी अदालतों के लिए 27 नए अधिकारियों-कर्मचारियों के पदों को मंजूरी दी है। इस बाबत विभाग के अंडर सेक्रेटरी को प्रबंध करने के आदेश दिए हैं।
दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित हरियाणा के न्यू मिनी सचिवालय में दो 'पेशी अदालते' स्थापित हैं। सरकार ने रेवन्यू के मामलों की सुनवाई के लिए प्रशासनिक सचिवों को जिले अलॉट किए गए हैं। आमतौर पर सप्ताह में एक बार प्रशासनिक सचिव जमीनों से जुड़े विवादों की सुनवाई करते हैं। 
रेवन्यू से जुड़े मामलों की सुनवाई पहले एसडीएम के स्तर पर होती है। एसडीएम के फैसलों के खिलाफ डीसी की कोर्ट में याचिका दायर करने के प्रावधान हैं।
डीसी के फैसलों को मंडलायुक्तों की अदालतों में चुनौती दी जा सकती है। मंडलायुक्तों के फैसलों से भी अगर संतुष्टि नहीं होती तो फिर इन मामलों के लिए मुख्यालय स्तर पर प्रशासनिक सचिव सुनवाई करते हैं। चंडीगढ़ में दो पेशी अदालतें तो बनाई हुई थी, लेकिन इनमें स्टॉफ का प्रबंध नहीं था। ऐसे में प्रशासनिक सचिवों को सुनवाई के दौरान चपरासी से लेकर जजमेंट राइटर तक अपने साथ लाने होते थे। एफसीआर संजीव कौशल ने इस परेशानी को महसूस करते हुए अब स्टॉफ का प्रबंध करने के आदेश दिए हैं।
नई व्यवस्था में यह भी प्रावधान किया जाएगा कि पेशी अदालतों के बाद हरियाणा पुलिस के जवान की ड्यूटी तय हो। एएसआई या कम से कम हेड कांस्टेबल रैंक के पुलिस जवान को पेशी के दौरान अदालत के बाहर मौजूद रहेगा होगा ताकि किसी तरह का व्यवधान कोर्ट कार्रवाई में पैदा न हो।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X