Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

विरोध प्रदर्शन करना सबका अधिकार, कानून तोडऩा नहीं

Updated on Tuesday, August 17, 2021 15:23 PM IST




चंडीगढ़। हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने हरियाणा की सीमा में धरना दे रहे किसानों से आहवान किया है कि वह कानून के दायरे में रहकर विरोध प्रदर्शन करें। अग्रवाल सोमवार को कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विरोध करना और आवाज उठाना ठीक है। विरोध का स्वरूप कानून के दायरे में होना चाहिए। पुलिस की तैनाती कानून की पालना के लिए होती है। किसानों को कानून के दायरे में रहकर आंदोलन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों का विरोध करने वाले तत्वों को इस तरह की कार्रवाई से गुरेज करना चाहिए। कानून किसी को भी अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।
पुलिस महानिदेशक ने पुलिस के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर बोलते हुए कहा कि पुलिस चुनौती भरे माहौल में काम करती है। किसी भी घटना की सूरत में पुलिस को दोनों पक्षों की सुननी पड़ती है। एक पक्ष नाराज होता है।
अग्रवाल ने प्रदेश वासियों की आकांक्षाओं व आशाओं के अनुरूप काम करने का आश्वासन देते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि प्रदेश में ऐसा पुलिस बल हो जो आम नागरिक का साथी हो और उसकी आम नागरिक तक पहुंच हो। पुलिस व जनता के बीच की दूरी को काम करते हुए कानून व्यवस्था को बरकरार रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान महिलाओं तथा बच्चों को अनावश्यक कारणों से पुलिस थानों में नहीं बुलाया जाएगा। गरीब, मजदूर तथा वंचित वर्ग की शिकायतों का पहल के आधार पर निदान किया जाएगा। गृहमंत्री के जनता दरबार में पुलिस के खिलाफ सर्वाधिक शिकायतें आने पर पीके अग्रवाल ने कहा कि पुलिस आम नागरिक को आसानी से छूती है। इन कमियों की समीक्षा की जाएगी।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में अन्य प्रकार के अपराधों के अलावा साइबर क्राइम बड़ी चुनौती से कम नहीं है। साइबर क्राइम की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे निपटने का एकमात्र जरिया आम जनता का जागरूक होना है। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा तेजी के साथ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि प्रदेश की जनता साइबर ठगों के झांसे में न आए।  
हरियाणा पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने कहा कि पुलिस विभाग में पेंडिंग केसों की जल्द ही समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह बहुत जल्द पुलिस के विभिन्न प्रभारियों तथा जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें जिलों में लंबित केसों की समीक्षा करते हुए अनट्रेस मामलों को सुलझाने में तेजी लाई जाएगी।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने विधानसभा परिसर में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह इस संबंध में मानसून सत्र से पहले आला पुलिस अधिकारियों तथा विधानसभा में डयूटी देने वाले अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक मानसून सत्र के दौरान विधानसभा परिसर की सुरक्षा पर अहम फैसले लिए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X