Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम: डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने गुरुग्राम में लगाए 10 हजार पौधे

Updated on Monday, August 16, 2021 17:51 PM IST

-सात हजार पौधे सैदपुर गांव के स्टेडियम, दो हजार पौधे फर्रूखनगर के पास व एक हजार अन्य स्थानों पर लगाए गए

गुरुग्राम। रविवार 15 अगस्त पूज्य गुरूजी संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के पावन जन्मदिवस के अवसर पर गुरू द्रोण नगरी गुरुग्राम की साध संगत ने पौधारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान जिलाभर में 10 हजार पौधे लगाकर संगत ने गुरूजी के जन्मदिवस की खुशी मनाई।

पूज्य गुरूजी की पावन प्रेरणा से वर्ष 2007 से पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई थी। पौधारोपण करके धरा को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस मुहिम को हर साल मानसून में गति दी जाती है। इसी कड़ी में रविवार को पौधारोपण अभियान की शुरुआत जिले के गांव सैदपुर के खेल स्टेडियम से सुबह 8 बजे की गई। भंगीदास श्याम सुंदर इंसा ने विनती शब्द लगवाया। इसके बाद गांव के सरपंच के पिता तोताराम शर्मा व भाजपा नेता दौलतराम द्वारा पौधारोपण अभियान की शुरुआत करवाई गई। तोताराम शर्मा ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा गांव में यह नेक कार्य किया गया है। ये पेड़ बड़े होकर गांव में शुद्ध वातावरण, पर्यावरण बनाएंगे। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्य करते रहने को सेवादारों को पे्ररित किया। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी स्वार्थ के सेवादारों द्वारा किया गया यह काम सैदपुर गांव सदा याद रखेगा। गांव की ओर से इन पौधों को संभालने की जिम्मेदारी निभाई जाएगी।

भाजपा नेता दौलतराम ने भी डेरा सच्चा सौदा के पौधारोपण अभियान को सराहा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में जिस तरह से ऑक्सीजन के लिए लोग तड़पते रहे। इसमें कहीं ना कहीं पर्यावरण को किया गया नुकसान भी कारण है। हजारों रुपये देकर भी ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। अब हमें चाहिए कि हम अपने पर्यावरण को इतना अच्छा बनाएं कि कभी महामारी के समय में ऑक्सीजन की कमी महसूस ना करनी पड़े। शुद्ध और बिना किसी पैसे के पेड़ों से हमें ऑक्सीन मिलती है। कोरोना काल हमें बहुत कुछ सिखा रहा है। हमें कम चीजों में जीवन यापन करने के साथ एक-दूसरे को सहयोग देने का भी संदेश दिया है।

इस पौधारोपण अभियान के दौरान संगत में उत्साह देखते ही बनता था। गुरूजी की पावन प्रेरणा से पर्यावरण में सुधार के कार्य को आगे बढ़ाते हुए संगत ने पौधारोपण किया। साथ ही इन पौधों को संभालने की भी बात कही, ताकि उनकी मेहनत एक दिन वृक्ष बनकर लोगों को फल व छाया प्रदान करे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X