चंडीगढ़, 14 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई गुलशन खट्टर के अकस्मात निधन से शोक संतप्त मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार को बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे बेहद अजीज़ , छोटे भाई स्व. गुलशन खट्टर के देहावसान के बाद जो भी कार्यकर्ता, मित्र, शुभचिंतक और स्नेहीजन अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे, शोक संतप्त खट्टर परिवार सभी शुभचिंतकों की भावनाओं और संवेदनाओं की कद्र करता है।
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में आप सभी शुभचिंतकों से जो संबल परिवार को मिला है, वो सदैव अविस्मरणीय रहेगा। शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे गणमान्य लोगों में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, हरियाणा टूरिज्म के चेयरमैन
रणधीर गोलन, विधायक घनश्याम अरोड़ा, कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, साढौरा की विधायक श्रीमती रेणु बाला, मुलाना के विधायक वरुण मुलाना, गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, एचएसएससी के पूर्व चेयरमैन भारतभूषण भारती, हरियाणा दिव्यांग आयोग के मुख्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़, चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय टण्डन, कांग्रेस की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र चंद्रमोहन बिश्नोई, एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, हरियाणा सरकार के वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस एवं अन्य अधिकारी और चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मुख्य रूप से शामिल रहे।