Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी आज होंगे पुलिस पदक से सम्मानित

Updated on Sunday, August 15, 2021 17:26 PM IST

चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों और जवानों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस के जवानों को जिन पदों से सम्मानित किया जाएगा उनमें वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शनिवार को इन पदकों की घोषणा की गई है। हरियाणा के दो पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।
वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में राकेश कुमार एएसआई और पवन कुमार कांस्टेबल शामिल हैं। डॉ. सी.एस. राव, एडीजीपी, निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।
इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में डॉ.हनीफ कुरैशी, आईजीपी आईआरबी भोंडसी, राज कुमार एसीपी पंचकूला, रमजीत सिंह डीएसपी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो मधुबन, संजीव बलहारा डीएसपी ट्रैफिक गुरुग्राम, चमन लाल इंस्पेक्टर चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन, निर्मला देवी महिला निरीक्षक सीआईडी पंचकूला, मनोज कुमार उप-निरीक्षक पुलिस मुख्यालय पंचकूला, मेवा सिंह उप-निरीक्षक पुलिस मुख्यालय पंचकूला, जसबीर सिंह उप-निरीक्षक जीआरपी अंबाला छावनी, सुखपाल सिंह ईएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो पंचकूला और गुरनाम सिंह एएसआई चतुर्थ आईआरबी मानेसर शामिल हैं।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान की बात है कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों व कर्मियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X