Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सरकार ने ओलंपिक प्रतिभागियों को दी 23 करोड़ से अधिक की ईनामी राशि

Updated on Saturday, August 14, 2021 11:24 AM IST


चंडीगढ़, 13 अगस्त। हरियाणा को स्पोट्र्स हब के रूप में विकसित करने के राज्य सरकार के विजन के अनुरूप हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को टोक्यो ओलम्पिक-2020 में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले राज्य के 32 खिलाडिय़ों को 23 करोड़ रुपये के चैक और जॉब ऑफर लेटर देकर सम्मानित किया।
पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक-2020 में हरियाणा के खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल राज्य और देश को गर्व से सिर ऊंचा करके मुस्कुराने के कई क्षण दिए हैं, बल्कि एक बार फिर से वैश्विक मानचित्र पर हरियाणा की योग्यता साबित की है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, कैबिनेट और राज्य मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। कुछ खिलाड़ी, जो किन्हीं कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में खिलाडिय़ों के परिजन भी शामिल हुए।
राज्यपाल ने कहा कि देश की आबादी का महज 2 फीसदी होने के बावजूद ओलंपिक खेलों में करीब 25 फीसदी भागीदारी हरियाणा से है, जो गर्व की बात है। इतना ही नहीं, इस बार सात पदक विजेताओं में हरियाणा के खाते में चार यानि तीन व्यक्तिगत पदक और दो हॉकी में हैं।
ट्रैक और फील्ड खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर भारत को राष्ट्रगान का क्षण दिलाने के लिए नीरज चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम इतिहास रचा है। उनकी सफलता की कहानी वर्षों तक युवा खिलाडिय़ों को प्रेरित करती रहेगी।

इसी प्रकार, पहलवान रवि दहिया और बजरंग पुनिया ने रजत और कांस्य जीतकर भारत का झंडा विदेशों में फहराया है। हरियाणा के दो खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार और सुमित कुमार ने भी हॉकी में कांस्य पदक जीतकर राज्य और देश को गौरवान्वित किया है। इन खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत के कारण ही भारत इस बार सात पदक जीतकर दुनिया में 48वें स्थान पर है। यह 121 वर्षों में शानदार प्रदर्शन रहा है।
खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि आज जिस मुकाम पर ये खिलाड़ी पहुंचे हैं उस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत ही एकमात्र रास्ता है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। इस सफलता की सीढ़ी तक पहुंचने के लिए कम से कम 15-20 साल तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X