Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भारत लौटे खिलाड़ियों का दीपेंद्र हुड्डा ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत

Updated on Monday, August 09, 2021 22:17 PM IST

 

 

चंडीगढ़, 9 अगस्त। हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार की शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुँचकर पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाले ओलंपिक पदक विजेताओं का स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी। 

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ी देश के असली हीरो हैं। उन्होंने भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने वाले पानीपत के योद्धा नीरज चोपड़ा, रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया, कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया और चौथे स्थान पर रहे दीपक पुनिया समेत सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया व शाल ओढाकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। देश के लिये स्वर्णिम भाला गाडकर सफलता का परचम लहराने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को जीत की बधाई देते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि उनकी इस शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धि से देश का हर एक नागरिक खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। नीरज देश को अगले ओलंपिक में एक और गोल्ड मेडल जीत कर दें।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत रंग लाई है, ओलंपिक मेडल जीतने के लिये कड़ी तपस्या करनी पड़ती है तब जाकर कहीं एक मेडल आता है। उन्होंने पहलवान रवि दहिया और बजरंग पूनिया से कहा कि अगला ओलंपिक चार साल बाद नहीं बल्कि तीन साल बाद ही 2024 में पेरिस में होना है। इसलिए अब समय कम है, सभी खिलाड़ी अभी से देश के लिये सोना लाने की तैयारी में जी-जान से जुट जाएँ। दीपेन्द्र हुड्डा ने यह भी कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में देश व प्रदेश का डंका बजाया है।

 
 
 
Readers' Comments
Kirpal Singh 5/30/2023 7:54:44 PM

Channi is a nice man

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X