Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांस्टेबल भर्ती प्रश्न पत्र लीक होने से आठ लाख बेरोजगारों के डूबे सौ करोड़:सुरजेवाला

Updated on Monday, August 09, 2021 22:12 PM IST



चंडीगढ़, । अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रदेश में होने वाली भर्तियों के दौरान प्रश्न पत्र लीक मामले में सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि वर्तमान में कर्मचारी चयन आयोग की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती का प्रश्न पत्र लीक होने से हरियाणा का प्रत्येक पांचवां परिवार प्रभावित हुआ है। इस भर्ती के लिए आठ लाख 39 हजार युवाओं ने आवेदन किया था।
सोमवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पहले दिन सात अगस्त को 3.5 लाख युवाओं ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा दी। इन युवाओं और उनके माता-पिता का परीक्षा की तैयारी, कोचिंग, शारीरिक परीक्षा, परीक्षा शुल्क जमा कराने तथा आने-जाने में 100 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई। और नतीजा शून्य रहा है। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार के सात साल के कार्यकाल के दौरान यह 28वां मौका है जब पेपर लीक हुआ है।
पेपर लीक माफिया पर सफेदपोशों व आला अधिकारियों की मदद से पेपर लीक करने का आरोप लगाते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने वाले बच्चों को यह 12 से 18 लाख रुपये में बेचा गया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार कर्मचारी चयन आयोग में हर साल गोपनीयता पर 25 करोड़ रुपये खर्च करती है। पेपर कंडक्ट करवाने का ठेका तथाकथित तौर से हैदराबाद की कंपनी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार साफ करे कि आगामी परीक्षाओं के आयोजन जिम्मा भी क्या हैदराबाद की कंपनी के पास है।
सुरजेवाला ने कांस्टेबल भर्ती पूछे गए सवालों पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांस्टेबल भर्ती के आवेदकों से कानून-व्यवस्था, महिला अपराध, आईपीसी जैसे सवाल पूछे जाने चाहिए लेकिन इस इम्तिहान में पशु पालन, कृषि आदि से संबंधित ऐसे सवाल पूछे गए जिनका पुलिस विभाग से कोई मतलब नहीं है। ऐसे सवाल केवल उलझाने के लिए पूछे गए हैं ताकि अपने चहेतों का चयन किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि जो प्रश्न पत्र हरियाणा में कांस्टेबल भर्ती में आया था वह वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश में हुई ‘प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक चयन परीक्षा’ (कृषि) से मेल खाता है।
उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार ने ‘पेपर-बिक्री व खर्ची तंत्र’ स्थापित कर दिया है। यह व्यापम से भी बड़ा नौकरी घोटाला है। इसलिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को तुरंत भंग करते हुए सभी पेपरलीक मामलों की पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निरीक्षण में सीबीआई जाँच करवाई जाए।
000
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X