Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

16 विधानसभा सीटों पर जिताएंगे वैश्य समाज के प्रतिनिधि

Updated on Sunday, October 15, 2017 11:54 AM IST

पंचकूला ,14 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा है कि प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से जिन 16 पर 25 हजार से ज्यादा वैश्य समाज के लोग हैं। वहा पर आने वाले विधानसभा चुनाव में समाज के लोगों को जिताने के लिए बढ़-चढ़कर प्रयास किया जाएगा। जो 8 विधायक आज हरियाणा विधानसभा में हैं, उनकी संख्या 16 करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वैश्य समाज को एकजुट होकर अपने साथियों को आगे बढ़ाने के लिए काम करना होगा। अशोक बुवानीवाला शनिवार को पंचकूला में अग्रवाल विकास ट्रस्ट के सहयोग से होने वाले अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन के बारे में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस परिचय सम्मेलन का आयोजन अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा एवं अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला की ओर से मिलकर किया जा रहा है। देश में जीएसटी को लेकर व्यापारी परेशान हैं। जीएसटी में अलग-अलग तरह के टैक्स स्लैब बना दी गई हैं। 18 प्रतिशत से ज्यादा जीएसटी नहीं होना चाहिए। सरकार द्वारा जो जीएसटी कम किया गया है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। जीएसटी आने के बाद कागजी कार्रवाई बढ़ गई है।

अभी तक 400 ने करवाया है रजिस्ट्रेशन

अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि यह 12वां सम्मेलन अग्रवाल भवन सेक्टर-16 में आयोजित किया जाएगा जिसके लिए अब तक 400 आवेदन फार्म आ चुके हैं। इसमें 40 से 50 लाख रुपये पैकेज लेने वाले युवक-युवतिया भी हिस्सा ले रही हैं। 180 फार्म युवतियों के हैं, जबकि बाकी फार्म युवकों के हैं। सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन का उद्देश्य उन युवाओं-युवतियों को प्लेटफार्म देना है जिनकी उम्र 30 से 35 वर्ष से अधिक हो जाती है और वह किन्ही कारणों से विवाह नहीं कर पाते।

इससे पहले हो चुके हैं 11 सम्मेलन

सतनारायण गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वह पहले भी 11 युवक-युवती परिचय सम्मेलन करवा चुके हैं, जिसमें लोगों का अच्छा रिस्पास मिला है। सामाजिक स्तर पर हमें अपने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए। सम्मेलन में एंट्री बिल्कुल फ्री रखी गई है। लंच, डिनर सहित जो लोग बाहर से आएंगे, उनके रहने की व्यवस्था भी की गई है।

ये रहे मौजूद

मौके पर अग्रवाल विकास ट्रस्ट के युवा प्रधान मनोज अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, रोहित गोयल, रमेश गर्ग, बृजमोहन गुप्ता, नरेद्र जैन, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, पूजा अग्रवाल मनोज कुमार अग्रवाल, स्नेहलता मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X