Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

ओलंपिक विजेता रवि दहिया का परिवार मुख्यमंत्री से मिला

Updated on Monday, August 09, 2021 11:29 AM IST


चंडीगढ़, 8 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को अपने आवास पर पहलवान रवि दहिया के परिवार से मुलाकात की। दहिया ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में रजत पदक जीता है। जिला सोनीपत के नाहरी गांव के लोगों व प्रतिनिधियों और रवि दहिया के परिवार ने खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
मनोहर लाल ने पहलवान के माता-पिता को बधाई देते हुए मौके पर ही क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान भी किया। 
गांव के प्रतिनिधियों ने शिकायतों का तत्काल निपटान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रवि दहिया के पिता राकेश, चाचा मुकेश दहिया, ग्राम पंचायत के सदस्य और नाहरी गांव के पूर्व सरपंच सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। उनके परिवार और ग्राम प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गांव नाहरी आने का न्यौता दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकार कर लिया।
इसके बाद ग्राम प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र प्रस्तुत किया जिसमें क्षेत्र के लोगों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया गया था। मुख्यमंत्री ने तुरंत शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा। क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के बारे में मुख्यमंत्री ने मौके पर ही सोनीपत के उपायुक्त से बात की और मामले का तुरंत समाधान करने को कहा। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मांग पत्र में अपने गांव में आदर्श संस्कृति स्कूल खोलने का आग्रह किया जिसे मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वीकार कर लिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गांव में स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X