Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

आधुनिक होता हुआ आबकारी विभाग, डिप्टी सीएम ने जीएसटी के लिए की नई प्रणाली की शुरुआत

Updated on Saturday, August 07, 2021 23:14 PM IST

 
चंडीगढ़, 6 अगस्त। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आबकारी एवं कराधान विभाग को भविष्य में आधुनिक तकनीक से अपडेट रखा जाएगा जिससे न केवल जीएसटी से प्राप्त राजस्व में वृद्धि होगी बल्कि टैक्स देने वाले लोगों को भी बेहतर सेवाएं दी जा सकेंगी। डिप्टी सीएम, जिनके पास आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रभार भी है, ने यह बात चंडीगढ़ में जीएसटी के ‘मॉडल-2’ कार्यान्वयन की नई प्रणाली का उद्घाटन करने के बाद कही। इस अवसर पर उन्होंने इस मॉडल को तैयार करने वाली आईटी टीम व अधिकारियों को सम्मानित भी किया। 
उपमुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के ‘जीएसटी मॉडल-1’ को बदलकर ‘मॉडल-2’ की नई प्रणाली में परिवर्तित करने से विभाग का कामकाज पहले की तुलना में अब अधिक आधुनिक, तेज और बेहतर डेटा की गुणवत्ता वाला बन गया है। उन्होंने कम समय में अच्छे ढंग से काम करके मॉडल-2 को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में विभाग के साथ-साथ प्रत्येक कर्मचारी व अधिकारी को भी नई-नई तकनीक से अपडेट रहना पड़ेगा।
(SUBHEAD)
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि टैक्स सुधारों को लागू करने में हरियाणा अग्रणी राज्य रहा है। हमारा राज्य वैट अधिनियम को लागू करने वाला भी पहला राज्य था। उन्होंने कहा कि नई और बेहतर प्रणालियों को अपनाने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए प्रदेश ने हाल ही में जीएसटी के कार्यान्वयन के ‘मॉडल-2’ मोड को शुरू करने का निर्णय लिया है। अब नई प्रणाली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सभी अधिकारी अब ‘जीएसटीएन’ द्वारा विकसित ‘बीओ-वेब पोर्टल’ पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग के कंप्यूटर एवं अन्य उपकरणों को आधुनिक तकनीक में बदला जाएगा, इसके पहले ही निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने अधिकारियों को बेहतरीन सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सिस्टम मुहैया कराएंगे तभी हम टैक्सपेयर को बेहतरीन सेवाएं दे पाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों से ‘मॉडल-2’ पर काम करने का अनुभव भी पूछा और बेहतर करने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो अधिकारियों को नई तकनीक से काम करने का प्रशिक्षण भी दिलवाया जाएगा।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X