Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

डयूटी में कोताही बरतने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

Updated on Saturday, August 07, 2021 23:08 PM IST

चण्डीगढ़, 6 जुलाई- हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज पंचकूला के सैक्टर-5 पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया और डयूटी में कौताही बरतने पर चार पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के आदेश मौके पर ही दे दिए। जिन चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें पुलिस थाना प्रभारी (एसएचओ) ललित कुमार, मुंशी डिम्पल, नाईट मुंशी अजय और पुलिस इंस्पैक्टर मंदीप शामिल है। इसके अलावा, विज ने एक अन्य शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए। 
औचक निरीक्षण के उपरांत विज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि इस पुलिस थाना में कोई भी कार्य कानून से नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि ‘‘मेरा मन तो यह कर रहा था कि सारे थाने को निलंबित कर दूं। लेकिन बहुत सारे दस्तावेज मेरे सामने आए ही नहीं है’’। गृह मंत्री ने बताया कि इस पुलिस थाना में जो मुंशी तैनात है उसके पास से बहुत सारी दर्खास्तें मिली है, जिनको पंजीकृत नहीं किया गया। इसके अलावा, जो नाइट मुंशी है उसके पास से भी दर्खास्तें मिली है और यह नाइट मुंशी बिना वर्दी के थाना में घूम रहा था, जिन्हें निलंबित किया गया है। 
उन्होंने बताया कि इस थाना से जाली करंसी भी मिली है, जो बैंक ने थाना में जमा कराई है और बहुत दिनों से इस मामले को दर्ज नहीं किया गया और कार्यवाही भी नहीं की गई क्योंकि यह जाली करंसी कौन बांट रहा था, कहां से आ रही है, इसका पता लगना चाहिए था और यह देश का इससे बड़ा अपराध नहीं हो सकता। इसके अलावा, पुलिस थाना के प्रभारी (एसएचओ) के कार्यालय से बहुत से आवेदन मिले हैं जिनके पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जबकि इन आवेदनों के ऊपर कार्यवाही की जानी चाहिए और इन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की, इसलिए थाना प्रभारी (एसएचओ), मुंशी ओर नाइट मुंशी को उन्होंने निलंबित कर दिया है। 
विज ने बताया कि इस पुलिस थाना में किसी भी कर्मचारी की कोई रवानगी नहीं दिखाई जाती और यहां कौन आता है और कौन चला जाता है, कुछ पता नहीं लगता। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह भी है कि इस पुलिस थाना में कोई संतरी तक नहीं है और इंस्पैक्टर द्वारा लिखित-पढ़त तक भी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ‘‘मैं समझता हूं कि यह पहला थाना है जिसमें कोई संतरी नहीं हैं, कोई भी आए, लूट लें और चला जाए’’। 

(SUBHEAD)

गृह मंत्री ने कहा कि ‘‘मैंने एक महीने की एफआईआर की एक्शन-टेकन रिपोर्ट मांगी है और एक महीने में जो एफआईआर हुई है उसकी एक्शन-टेकन रिपोर्ट बताई जाए’’। विज नेे बताया कि इसके अलावा, ‘‘मैंने और सीपी, पंचकूला ने 143 एफआईआर के बारे में, जिनका अनुंसधान या कार्यवाही नहीं हुई है, उसकी भी जानकारी मांगी है, तो मौखिक तौर पर बताया गया है कि तलाशी की कर दी गई है, लेकिन बकाया एफआईआर की क्या कार्यवाही की, कितने लोग पकड़े। जिनमें जघन्य अपराध, उत्पीड़न, धमकाना व धमकी इत्यादि इस प्रकार के अपराध शामिल है, जो महीने से लंबित है और जिन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है’’। 
विज ने बताया कि एक शिकायतकर्ता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं, उसने कहा है कि ‘आई वास किडनैंप्ड एंड ऑलमास्ट मर्डरर्ड- मेरे साथ फ्रॉड हुआ है चिटिंग हुई’। परंतु बाद में इस शिकायकर्ता ने समझौता पत्र लगा दिया। इसका मतलब ये व्यक्ति इतने गंभीर आरोप लगाकर पुलिस का नाजायज फायदा उठा रहा है। उन्होंने डीसीपी को मामला दर्ज करने के निर्देश जारी किये। उन्होंने बताया कि यह शिकायतकर्ता किसी सिंगापुर कंपनी का कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि ऐसे कई मामलों के बारे में पुलिस आयुक्त और डीसीपी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
हरियाणा के होमगार्ड के जवान द्वारा जहर खाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवान ने जो एफआईआर दर्ज करवाई थी, उसके ऊपर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश उन्होंने दिए हैं। उन्होंने कहा कि होमगार्ड की दर्खास्त पर एफआईआर दर्ज की है, लेकिन उस पर कार्यवाही नहीं हुई है और तुरंत कार्रवाई करने के लिए उन्होंने आदेश दे दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे पुलिस थाने में जाकर पुलिस कर्मियों की हाजिरी व रवानगी रजिस्टर इत्यादि को चैक किया। 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X