चंडीगढ़, 4 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास पर जनता दरबार दौरान प्रतिनिधिमंडलों की शिकायतें सुनी और मौके पर ही उनके निवारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता दरबार के दौरान स्वर्णकार संघ जींद के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष बाजारों में अपने कारोबार की सुरक्षा को लेकर मांग रखी जिस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर स्वर्णकार बड़ी रकम एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं तो सुरक्षा प्रदान की जाएं ताकि बाजारो में लूट जैसी अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम की जा सके। इस दौरान हरियाणा के गोस्वामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष केद्र में ओ.बी.सी कैटागरी में डलवाने हेतु अपनी मांग रखी जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र सरकार को एक पत्र लिखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन प्रसाद, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह, टाउन कंट्री प्लानिंग एंड अर्बन एस्टेट्स विभाग के प्रधान सचिव ए.के.सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी भूपेश्वर दयाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहें।