Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा के उत्पाद को दुनियाभर में पहुंचाएगा वालमार्ट

Updated on Friday, August 06, 2021 22:57 PM IST


चंडीगढ़, 4 अगस्त। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ‘एमएसएमई’ के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध करवाने के लिए एक और अहम कदम बढ़ाया है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में आज ‘वॉलमार्ट वृद्धि’ और ‘हकदर्शक’ कंपनी के साथ हरियाणा सरकार का एमओयू हुआ। सरकार की ओर से एमएसएमई विभाग के महानिदेशक विकास गुप्ता तथा ‘वॉलमार्ट वृद्धि की ओर से नितिन दत्त तथा ‘हकदर्शक’ की ओर से सीईओ अनिकेत डॉयगर ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योग लगाना चाहती है ताकि युवाओं को रोजगार हासिल हो। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगों के अलावा एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए  ‘हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति-2020’ में निवेशकों के लिए कई महत्वपूर्ण रियायतें दी गई हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जहां केंद्र सरकार की ‘मेक-इन-इंडिया’ नीति को अपना रही है वहीं ‘मेक-इन-हरियाणा’ नीति को तवज्जो दे रही है ताकि हरियाणा निवेश-गंतव्य बन सके। 
(SUBHEAD)
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग लगाने को प्राथमिकता दे रही है, इससे जहां शहरों की तरफ होने वाले पलायन पर रोक लगेगी, वहीं गांवों के कारीगरों को अपना उत्पाद कम खर्च में तैयार कर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि ‘वॉलमार्ट’ जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के पारंपरिक बुनकरों, हथकरघा व अन्य हस्तशिल्पियों को उनके उत्पाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने में राज्य सरकार सहयोग करेगी।
उन्होंने ‘हकदर्शक’ कंपनी के सीईओ अनिकेत डॉयगर को निर्देश दिए कि वे देश के प्रत्येक राज्य की दो-दो, तीन-तीन कल्याणकारी व बेहतरीन योजनाओं का खाका तैयार करें ताकि हरियाणा अपने ‘वन-ब्लॉक, वन-प्रोडक्ट’ योजना के तहत उनको लागू करने की संभावनाओं पर काम कर सके।
इस अवसर पर एमएसएमई विभाग के एक वरिष्ठ अधाकारी ने जानकारी दी कि ‘वॉलमार्ट’ के साथ एमओयू साइन होने के बाद प्रदेश के एमएसएमई के उत्पाद जहां 24 देशों में प्रदर्शित होंगे वहीं 48 बैनर्स के नीचे 10,500 स्टोर्स में उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि एमएसएमई को जरूरत के अनुसार उद्योग-विशेषज्ञों से प्रशिक्षण भी दिलवाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि ‘हकदर्शक’ कंपनी के साथ एमओयू साइन होने पर प्रदेश के एमएसएमई को सरकार व निजी कल्याण की सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। इस कंपनी की देश के 22 राज्यों में 7,000 कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वैबसाइट पर उपलब्ध है जिससे एमएसएमई को लाभ होगा। वहीं इस अवसर पर ‘वॉलमार्ट वृद्धि’ की ओर से नितिन दत्त तथा ‘हकदर्शक’ की ओर से सीईओ अनिकेत डॉयगर ने हरियाणा सरकार के साथ आज हुए एमओयू पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हरियाणा एक प्रगति की तरफ अग्रसर हो रहा राज्य है, उनकी कंपनी प्रदेश के एमएसएमई के उत्पादों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने में भरपूर सहयोग करेगी।
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X