Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

त्योहारों के मद्देनजर अंबाला को मिले सौ जवान, चाक चौबंद होंगे प्रबंध

Updated on Sunday, October 15, 2017 11:54 AM IST

अंबाला,14 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : त्योहारी चहल-पहल के बीच पुलिस ने भी कमर कस ली है। त्योहारी रंग में कोई भंग न डाले, इसके लिए पुलिस को सौ अतिरिक्त जवान मधुबन पुलिस ट्रे¨नग सेंटर से मुहैया कराए गए हैं। शनिवार को छावनी पहुंचे इन जवानों की ड्यूटी ट्रैफिक से लेकर थानों तक में रहेगी। त्योहारी सीजन के मद्देनजर फोकस ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगा, जिसमें करीब 20 फीसद जवानों की ड्यूटी लगाई जा रही है। शेष जवानों को शहरी क्षेत्र के थानों के साथ नारायणगढ़ और शहजादपुर में भेजा जाएगा। मधुबन से ये जवान एडीजीपी ला एंड आर्डर अकील मोहम्मद के निर्देशों पर भेजे गए हैं, जो 20 अक्टूबर तक अंबाला में रहेंगे।

त्योहारी सीजन में पुलिस ट्रे¨नग सेंटर से भेजे गए इन जवानों को छावनी में तैनात करने से ट्रैफिक पुलिस से लेकर थाना प्रभारियों तक ने राहत की सांस ली है। उनके लिए त्योहारी सीजन में थानों में मौजूद पुलिस बल के सहारे व्यवस्था बनाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा था। इससे पुलिसकर्मी तो परेशान थे ही, साथ ही बाजारों में दीपावली की खरीदारी करने वाले लोग भी परेशान थे।

सदर बाजार में नहीं जाएंगी कारें

दीपावली से पहले बाजारों में विशेषकर सदर बाजार में आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने बेरीकेड लगा दिए हैं। उसके बाद बाजार में कारों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि बाजार में आने वाले दूसरे रास्तों पर ऐसी व्यवस्था नहीं है। एसएचओ सदर विजय कुमार के मुताबिक बाजार में अभी और भी नाके लगाए जाने हैं।

ट्रैफिक सुधारने में मदद मिलेगी

ट्रैफिक इंस्पेक्टर सोमेश कुमार के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस में अतिरिक्त जवान रहने से काफी मदद मिलेगी। उससे कि भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अपराध करने की फिराक में रहने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। जगह-जगह पुलिस तैनात रहने से बाजारों में आवाजाही बेहतर बन पाएगी।

 

थानों में किए जाएंगे नियुक्त

एसपी अभिषेक जोरवाल के मुताबिक छावनी को मिले जवानों में से करीब 20 जवानों को ट्रैफिक पुलिस में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा 10-10 जवान महेशनगर, बलदेवनगर, छावनी थाना आदि में तैनात रहेंगे। लगभग इतने ही नारायणगढ़ थाने में और करीब पांच जवान शहजादपुर थाने में लगाए जाएंगे। इससे निश्चित तौर पर त्योहार में व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X