Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

देश में तीसरे मोर्चे के गठन की तैयारी शुरू

Updated on Sunday, August 01, 2021 21:58 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जेल से रिहा होने के बाद अब पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो गये हैं। राजनीति में मंझे हुए नेता ओमप्रकाश चौटाला अब तीसरे मोर्चे को मजबूत करने में लग गए हैं। गत दिनों खुद चौटाला ने इस बात की तसदीक थी कि वह राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा मोर्चा बनाने के लिए जल्द ही विपक्षी नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर देंगे। जिसकी शुरुआत रविवार से हो गई है। पहले से एक अगस्त के दिन तय नीतीश कुमार के साथ उनकी मुलाकात के यही मायने हैं।
ओमप्रकाश चौटाला के गुरुग्राम स्थित आवास पर उनसे मिलने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा जदयू नेता केसी त्यागी भी पहुंचे। घंटों इन नेताओं के बीच मंत्रणा हुई। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार तीसरे मोर्चे की मजबूती को लेकर ही इन नेताओं ने यहां बैठक करके अगली रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। भले ही नीतीश कुमार बिहार में बीजेपी के सहयोग से सरकार चला रहे हैं, फिर भी विपक्षी दलों के नेताओं से उनकी मुलाकात के बहुत से मायने हैं। कई बार बीजेपी और नीतीश कुमार के बीच मतभेदों की बातें सामने आई हैं।

इस मुलाकात को लेकर पूर्व में भी ओमप्रकाश चौटाला ने बीजेपी को जनविरोधी व किसान विरोधी सरकार बताकर इससे छुटकारा पाने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 25 सितम्बर को होने वाली जयंती से पहले तीसरे मोर्चे पर काम करना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा है कि उनका प्रयास एक मजबूत तीसरा मोर्चा बनाने का है। नीतीश कुमार से मुलाकात भी चौटाला के पहले के बयान को सत्यापित करती है, जिसमें उन्होंने कहा है कि एक मजबूत तीसरा मोर्चा बनता है तो सरकार का समर्थन करने वाले कई लोग इसे छोड़ देंगे। जिस कारण मध्यावधि चुनावों की स्थिति बनेगी।

इस बात को ओमप्रकाश चौटाला पूरे आत्मविश्वास के साथ कह चुके हैं। उन्होंने कहा है कि अगर मजबूत तीसरा मोर्चा बना तो सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। बंगाल की मुख्यमंत्री से मुलाकात पर भी चौटाला ने कहा है कि ममता बैनर्जी से उनके पारिवारिक संबंध हैं। एक अगस्त को नीतीश कुमार से मुलाकात पहले से तय थी। इसलिए लंबे समय तक इन नेताओं के बीच बात हुई। सभी ने एक साथ भोजन भी किया। इससे पहले नीतीश कुमार ने फोन करके ओमप्रकाश चौटाला का हाल-चाल जाना था।

 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X