Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सरकारी प्रयोगशालाओं की होगी एनएबीएल से एक्रीडेशन:विज

Updated on Friday, July 30, 2021 23:41 PM IST

 
 
 
चंडीगढ़, 30 जुलाई। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य की सभी सरकारी प्रयोगशालाओं को नेशनल एक्रीडेयशन बोर्ड फार टेस्टिंग एंड कैलीब्रेशन लैबोरेटरीज (एनएबीएल) से एक्रीडेशन करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 
विज शुक्रवार को चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर की स्थापना के संबंध में आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से सत्यापित करवाने के लिए अधिकारियों की एक टीम को राज्य की विभिन्न प्रयोगशालाओं में निरीक्षण व मूल्यांकन के लिए भेंजें और एनएबीएल मापदंडों के तहत वहां आ रही कमियों को दूर करने के लिए अपनी एक रिपोर्ट मुख्यालय में सौंपें ताकि उन कमियों को दूर किया जा सकें और प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से सत्यापित करवाया जा सकें। 
विज ने कहा कि कोविड संक्रमण के संबंध में सैम्पलिंग की संख्या को बढाया जाए ताकि कोविड संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों के कार्य के अनुसार उन्हें श्रेणीबद्ध किया जाए और उनकी सैम्पलिंग पर प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी भीड़भाड़ होती है वहां पर रैंडम सैम्पलिंग की जाए ताकि संक्रमण को रोका जा सकें। 
इसके अलावा, उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द से आक्सीजन के प्लांटों को लगाने के कार्य में तेजी लाएं। विज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अंबाला में सीएचसी या पीएचसी में 200 लीटर प्रति मिनट क्षमता का एक आक्सीजन प्लांट जल्द से जल्द से स्थापित किया जाए। 
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि सीएसआर फण्ड के प्रयोग के लिए जल्द से जल्द से सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाए ताकि लोगों को सीएसआर के माध्यम से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न होना पड़े। इसी प्रकार, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्टाफ व मैडीकल कालेजों के छात्रों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए और लोगों को लगने वाली दूसरी डोज पर भी ध्यान केंद्रित किया जाए। 
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. जेएस ग्रेवाल, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डॉ वीना सिंह और उप निदेशक डॉ रेखा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X